Thursday, 24 September, 2026

---विज्ञापन---

Back

Kareena Kapoor के मायके में जश्न,भाई Aadar Jain ने Alekha Advani संग तीसरी बार की शादी। फोटो Viral

करीना और करिश्मा कपूर के मायके में एक बार फिर खुशियों का माहौल है। उनके छोटे भाई आदर जैन ने अपनी पत्नी अलेखा आडवाणी के साथ दोबारा शादी की है। दरअसल, कपल ने हिंदू रीति-रिवाजों से हुई शादी के करीब डेढ़ साल बाद अपनी शादी को कानूनी तौर पर रजिस्टर कराया है।

Edited By : pooja.rajput | Updated: Sep 24, 2026 15:32
Share :
Kareena Kapoor

करीना और करिश्मा कपूर के मायके में एक बार फिर खुशियों का माहौल है। उनके छोटे भाई आदर जैन ने अपनी पत्नी अलेखा आडवाणी के साथ दोबारा शादी की है। दरअसल, कपल ने हिंदू रीति-रिवाजों से हुई शादी के करीब डेढ़ साल बाद अपनी शादी को कानूनी तौर पर रजिस्टर कराया है। बुधवार को आदर और अलेखा ने सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर कर इसकी जानकारी दी। गणपति उत्सव के बीच दोनों ने बप्पा का आशीर्वाद लेकर अपनी शादी पर कानूनी मुहर लगाई। इस खास मौके पर दोनों लाल रंग के आउटफिट में नजर आए। अलेखा ने लाल सूट पहना था, जबकि आदर लाल कुर्ते में दिखे। तस्वीरें शेयर करते हुए कपल ने लिखा, “ट्रायल पीरियड ओवर। नो रिटर्न, नो एक्सचेंज, नो टेक बैक। ऑफिशियली मिस्टर एंड मिसेज जैन।” दोनों ने गणपति बप्पा का शुक्रिया भी अदा किया। हालांकि, रजिस्टर मैरिज की तस्वीरों में कपूर परिवार का कोई सदस्य नजर नहीं आया। बता दें कि आदर और अलेखा ने जनवरी 2025 में शादी की थी। पहले दोनों ने गोवा में व्हाइट वेडिंग की थी और इसके बाद मुंबई में हिंदू रीति-रिवाजों से शादी की थी, जिसमें कपूर परिवार और बॉलीवुड के कई सितारे शामिल हुए थे। अब कपल ने अपनी शादी को आधिकारिक तौर पर रजिस्टर करा लिया है।

First published on: Sep 24, 2026 03:32 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola