Wednesday, 29 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

जबरदस्ती KISS… शिवांगी जोशी ने खोला दर्दनाक राज, बताते-बताते रो पड़ीं ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ की नायरा

---विज्ञापन---

'ये रिश्ता क्या कहलाता है' की 'नायरा' यानी शिवांगी जोशी इन दिनों 'लॉक अप 2' में अपने गेम से लोगों को खूब इंप्रेस कर रही हैं, लेकिन हाल के एपिसोड में उन्होंने अपने जीवन से जुड़े दो ऐसे राज से पर्दा उठाया है, जिसने हर किसी की आंखें नम कर दी. इस सीक्रेट को रिवील करते वक्त खुद शिवांगी के भी आंसू छलक पड़े, जिसने फैंस को भी रुला दिया.

शिवांगी का दर्दनाक खुलासा

हालिया एपिसोड में शिवांगी ने अपने बचपन की दर्दनाक कहानी सुनाई. सबसे पहले उन उन्होंने अपने परिवार के मुश्किल दिनों का जिक्र किया. उन्होंने बताया कि एक समय उनके पिता का बिजनेस पूरी तरह ठप हो गया था. हालात इतने खराब हो गए थे कि परिवार को अपना सामान तक बेचना पड़ा. कई दिनों तक घर का गुजारा सिर्फ ब्रेड और बटर खाकर हुआ. एक्ट्रेस ने कहा कि उनके माता-पिता ने बहुत संघर्ष करके परिवार को संभाला और आज वह खुद अपने परिवार की जिम्मेदारी उठाती हैं.

---Advertisement---

शिवागी के बचपन में क्या हुआ था ?

इसके बाद शिवांगी ने अपने बचपन का एक बेहद दर्दनाक एक्सपीरियंस शेयर किया. उन्होंने बताया कि उनकी मां के मुंह बोले भाई, जिन्हें वह मामा कहकर बुलाती थीं, उन्होंने उनके साथ गलत हरकत करने की कोशिश की थी. उस समय वह छोटी थीं और मुंबई में एक्टिंग की दुनिया में कदम रखने की तैयारी कर रही थीं.

क्यों उस राज को उजागर कर रो पड़ी 'नायरा'

एक्ट्रेस के मुताबिक, उनके वही मामा उन्हें यह कहकर अपनी गोद में बैठाते थे कि मुंबई जाकर एक्टिंग करनी है तो ड्राइविंग और एक्टिंग की प्रैक्टिस जरूरी है. शुरुआत में उन्हें कुछ समझ नहीं आया, लेकिन धीरे-धीरे उन्हें एहसास होने लगा कि उनके साथ कुछ गलत हो रहा है. उन्होंने वहां जाना और उनके साथ समय बिताना बंद कर दिया.

---Advertisement---

एक्टिंग के बहाने की गंदी हरकत!

शिवांगी ने आगे बताया कि एक दिन जब उनके माता-पिता घर पर नहीं थे, तब वही मामा उन्हें समझाने के बहाने घर पहुंचे. उन्होंने कहा कि एक्टिंग की दुनिया में इंटीमेट सीन करने पड़ते हैं और इसी बहाने उन्होंने जबरदस्ती शिवांगी को किस करने की कोशिश की. शिवांगी ने तुरंत रोका और उन्हें धक्का देकर खुद को बचाया.

एक्ट्रेस के मां-पापा को आज भी सताती है चिंता

इसी दौरान उनके माता-पिता घर लौट आए और पूरी घटना का पता चलने पर उस शख्स की पिटाई कर उसे घर से बाहर निकाल दिया गया. इस घटना का असर शिवांगी पर लंबे समय तक रहा. उन्होंने बताया कि वह कई दिनों तक घर से बाहर नहीं निकलीं और स्कूल भी नहीं गईं. इस हादसे के बाद उनकी मां हमेशा उनकी सुरक्षा को लेकर चिंतित रहती हैं.

---Advertisement---

छलक पड़े आंसू

बहरहाल, शो में अपनी कहानी बताते हुए शिवांगी भावुक हो गईं, और उनकी आंखों से आंसू छलक पड़े, जिसे देखकर उनके दर्शक, फैंस और उनके साथी कंटेस्टेंट भी इमोशनल हो गए.

First published on: Jul 29, 2026 09:42 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola