Wednesday, 29 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

भोजपुरी अदाकाराओं ने बॉलीवुड एक्ट्रेसेस का उड़ाया मजाक, मुंह बना-बनाकर किए इशारे

Bhojpuri Actresses: मशहूर भोजपुरी एक्ट्रेसेस आम्रपाली दुबे, रानी मुखर्जी और नीलम गिरी जल्द ही रियलिटी शो भोजपुरी बवाल में नजर आने वाली हैं. हाल ही में इन तीनों अदाकाराओं ने बॉलीवुड एक्ट्रेसेस के बोटॉक्स और सर्जरी करवाने का मजाक उड़ाया.

---विज्ञापन---

bhojpuri actresses

Bhojpuri Actresses: रियलिटी शो ‘भोजपुरी बवाल’ जल्द ही तहलका मचाने आ रहा है. इस शो में भोजपुरी सिनेमा के दिग्गज कलाकारों की मौजूदगी होगी. 2 अगस्त से ये शो ओटीटी प्लेटफॉर्म JioHotstar और टीवी चैनल ColorsTV पर स्ट्रीम होगा. रिलीज होने से पहले मेकर्स ने इस शो के कई क्लिप्स शेयर किए हैं. हाल ही सामने आए एक वीडियो में आम्रपाली दुबे, रानी मुखर्जी और नीलम गिरी को बॉलीवुड एक्ट्रेसेस के बोटॉक्स और सर्जरी करवाने पर मजाक उड़ाते देखा गया. वीडियो में बॉलीवुड पर तंज कसते हुए भोजपुरी अदाकाराओं ने कहा कि हमारा सबकुछ नैचुरल है. सब माल असली है. पर बॉलीवुड में होते तो बतख जैसे होंठ और सर्जरी करवानी पड़ती. तीनों हंसते हुए इस विषय पर बात करती हैं.

भोजपुरी अदाकाराओं ने बॉलीवुड एक्ट्रेसेस पर कसा तंज

आम्रपाली दुबे, नीलम गिरी और रानी चटर्जी ये सब बातें ‘भोजपुरी बवाल’ रियलिटी शो में करती दिखीं, मेकर्स ने इनका वीडियो शेयर किया है. वीडियो में मेकअप के दौरान नीलम गिरी बात छेड़ती हैं और रानी चटर्जी से पूछती हैं कि क्या उन्होंने बोटॉक्स करवाया है? इस पर रानी चटर्जी हंसती हैं और कहती हैं कि उनका सबकुछ नैचुरल है. फिर इसपर आम्रपाली दुबे पूछती हैं कि सारा माल असली है? इस पर तीनों हंसती हैं और फिर बॉलीवुड एक्ट्रेसेस पर तंज कसती हैं और दावा करती हैं कि भोजपुरी एक्ट्रेसेस को बॉलीवुड की तरह बोटोक्स, प्लास्टिक या लिप सर्जरी नहीं करवानी पड़ती.

---विज्ञापन---

रानी बोलीं- सब नैचुरल है हमारा

प्रोमो वीडियो में नीलम गिरी, रानी चटर्जी से पूछती हैं, ‘मुझे ये जानना है कि आपने कौन सा बोटॉक्स किया है.’ इसपर रानी चौंक आम्रपाली दुबे की ओर देखते हुए कहती हैं, ‘भोजपुरी एक्ट्रेस और बोटॉक्स? सबकुछ नैचुरल है हमारा.’ तब आम्रपाली इशारा करके पूछती हैं- वो भी नहीं?’ रानी शरमा जाती हैं और उन्हें चुप करवाते हुए बोलती हैं- नहीं. इसपर आम्रपाली फिर पूछती हैं, ‘ये सब माल असली है? फिर रानी भी कहती हैं-मैं तुमसे पूछती हूं सब माल असली है ना? क्या पूछ रही हूं मैं, छी. क्या कर रहे हो तुम लोग?’ फिर नीलम, आम्रपाली और रानी तीनों जोर से हंसने लगती हैं.

‘होंठ बतख जैसे करवा लेती हैं’

आगे रानी चटर्जी ने फिर कहा, ‘मुझे लगता है कि अगर बॉलीवुड में होती, तो वहां करवाना पड़ता यार.’ इसके बाद तीनों मिलकर बॉलीवुड एक्ट्रेसेस के चेहरे, फिलर्स और सर्जरी का मजाक उड़ाती हैं. नीलम कहती हैं कि सर्जरी कराकर होंठ ऐसे बतख जैसे करवा लेती हैं. आम्रपाली भी पीछे नहीं रहती हैं और मुंह बनाकर दिखाती हैं कि लिप फिलर्स करा लेती हैं और फिर होंठ ऐसे हो जाते हैं.’ तीन अदाकाराएं मुंह बना-बनाकर मजाक करती नजर आती हैं.

भोजपुरी बवाल’ में कौन-कौन?

बता दें ‘भोजपुरी बवाल’ रियलिटी शो 2 अगस्त से कलर्स टीवी चैनल और ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो हॉटस्टार पर स्ट्रीम किया जाएगा. इस शो में आम्रपाली दुबे, रानी चटर्जी और नीलम गिरी के अलावा काजल राघवानी, पवन सिंह, खेसारी लाल यादव, तेज प्रताप यादव और दिनेश लाला यादव निरहुआ जैसे बड़े स्टार्स नजर आएंगे. हाल ही इस शो के कुछ प्रोमो सामने आए, जो दर्शकों को काफी पसंद आ रहे हैं.

---विज्ञापन---
First published on: Jul 29, 2026 11:12 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola