Monday, 27 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

गुमशुदा’ की तलाश में Salman Khan की पाकिस्तानी Ex-गर्लफ्रेंड ! 16 साल से ढूंढ रही सबूत !

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता राज किरण एक बार फिर चर्चा में हैं। लंबे समय से इंडस्ट्री और लाइमलाइट से दूर चल रहे राज किरण को लेकर सलमान खान की एक्स-गर्लफ्रेंड और एक्ट्रेस सोमी अली ने बड़ा खुलासा किया है।

Edited By : pooja.rajput | Updated: Jul 27, 2026 15:33
Share :
Salman Khan

बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता राज किरण एक बार फिर सुर्खियों में हैं। लंबे समय से इंडस्ट्री से दूर चल रहे राज किरण को लेकर सलमान खान की एक्स-गर्लफ्रेंड और एक्ट्रेस सोमी अली ने बड़ा खुलासा किया है। सोमी का कहना है कि वह पिछले 16 सालों से राज किरण को तलाश रही हैं और जब तक कोई ठोस जानकारी नहीं मिल जाती, तब तक उनकी खोज जारी रहेगी। सोमी अली ने सोशल मीडिया पर एक इमोशनल पोस्ट शेयर करते हुए बताया कि उन्होंने दिवंगत अभिनेता ऋषि कपूर से वादा किया था कि वह राज किरण को ढूंढने की कोशिश कभी बंद नहीं करेंगी। उन्होंने कहा कि अब यह सिर्फ एक वादा नहीं बल्कि उनकी जिम्मेदारी बन चुका है। एक्ट्रेस के मुताबिक, उन्होंने राज किरण की तलाश के लिए प्राइवेट इन्वेस्टिगेटर्स की मदद ली और कई शहरों व देशों में जाकर सुराग जुटाने की कोशिश की। वह न्यूयॉर्क के एक अपार्टमेंट तक भी पहुंचीं, जहां राज किरण के होने की संभावना जताई जा रही थी, लेकिन वहां से भी कोई पुख्ता जानकारी नहीं मिल सकी। सोमी ने दावा किया कि उन्होंने राज किरण के परिवार के कई सदस्यों से संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन कोई ऐसा सुराग नहीं मिला जिससे तलाश आगे बढ़ सके। उन्होंने अपनी पोस्ट में कुछ दस्तावेज और रिसर्च से जुड़े सबूत भी साझा किए हैं। बता दें कि राज किरण ने ‘अर्थ’, ‘कर्ज’ और ‘बसेरा’ जैसी फिल्मों में काम किया था। करियर में गिरावट और निजी परेशानियों के बाद उनके लापता होने की खबरें सामने आई थीं। उनकी तलाश को लेकर अब भी चर्चाएं जारी हैं।

---विज्ञापन---
First published on: Jul 27, 2026 03:33 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola