Dhamaal 4 Box Office Collection Day 19: अजय देवगन, रितेश देशमुख और अरशद वारसी स्टारर फिल्म ‘धमाल 4’ ने बॉक्स ऑफिस पर 19 दिन पूरे कर लिए हैं. 10 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई इस फिल्म ने ओपनिंग डे और पहले वीकेंड पर जबरदस्त कमाई की. इसके बाद वीकडेज पर फिल्म का कलेक्शन थोड़ा गिरा जरूर, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर इसकी पकड़ जारी रही. आइए फिल्म के 19वें दिन का कलेक्शन जानते हैं.
19वें दिन की कमाई
धमाल 4 ने अपने तीसरे संडे यानी 17वें दिन 6.25 करोड़ रुपये की कमाई की थी. इसके बाद सोमवार को फिल्म की कमाई में गिरावट दर्ज की गई और इसने 1.60 करोड़ रुपये कमाए. अब बात करें मंगलवार की तो, 19वें दिन, ‘धमाल 4’ ने ₹2.10 करोड़ की नेट कमाई की. इससे भारत में फिल्म का टोटल ग्रॉस कलेक्शन ₹182.32 करोड़ और टोटल नेट कलेक्शन ₹153.35 करोड़ हो गया है. विदेशों में, फिल्म ने 19वें दिन ₹0.25 करोड़ कमाए, जिससे इसका टोटल ओवरसीज कलेक्शन ₹29.45 करोड़ हो गया है. इसी के साथ ‘धमाल 4’ का वर्ल्डवाइड कलेक्शन ₹211.77 करोड़ पहुंच गया है.

फिल्म के बारे में
बात करें फिल्म की तो धमाल 4, पॉपुलर कॉमेडी फ्रैंचाइजी ‘धमाल’ की चौथी किस्त है. इस फिल्म को इंद्र कुमार ने डायरेक्ट किया है. इसमें अजय देवगन, अरशद वारसी, रितेश देशमुख, जावेद जाफरी, रवि किशन, संजय मिश्रा, उपेन्द्र लिमये, अंजलि आनंद, संजीदा शेख और ईशा गुप्ता जैसे स्टार्स शामिल हैं. कॉमेडी और ड्राम से भरपूर ये फिल्म एक समुद्री खजाने की खोज को दिखाती है.