बॉलीवुड सितारों के बीयर्ड लुक इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब चर्चा बटोर रहे हैं। हाल ही में रणबीर कपूर का नया लाइट बीयर्ड लुक सामने आया, जिसने फैंस का ध्यान खींच लिया। कुछ समय पहले तक क्लीन शेव अवतार में नजर आए रणबीर अब हल्की दाढ़ी में दिखाई दिए हैं। फैंस का कहना है कि उनका यह लुक उन्हें ‘चॉकलेटी बॉय’ से ‘अल्फा मेल’ वाइब देता है। यश का नाम आते ही उनका लंबी और घनी दाढ़ी वाला आइकॉनिक लुक याद आता है। ‘केजीएफ’ स्टार की बीयर्ड उनकी पर्सनैलिटी का अहम हिस्सा बन चुकी है और फैंस उन्हें इसी अंदाज में सबसे ज्यादा पसंद करते हैं। वहीं, रणवीर सिंह का ‘धुरंधर’ लुक भी काफी चर्चा में रहा। लंबी दाढ़ी और घने बालों के साथ उनका रफ-टफ अवतार सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था और फैंस ने इसे उनका सबसे दमदार लुक बताया। शाहरुख खान का हालिया ग्रे बीयर्ड लुक भी चर्चा में है। लंदन में फैमिली के साथ स्पॉट हुए शाहरुख ने हूडी और ग्रे दाढ़ी के साथ बेहद स्टाइलिश अंदाज में नजर आकर फैंस को प्रभावित किया। वहीं, अक्षय कुमार की व्हाइट बीयर्ड वाली तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर वायरल हैं। सफेद शर्ट और सिल्वर फॉक्स लुक में अभिनेता की खूब तारीफ हो रही है। हालांकि, रणबीर कपूर के क्लीन शेव और बीयर्ड दोनों लुक्स को फैंस बराबर पसंद करते हैं। यही वजह है कि उनका हर नया लुक सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन जाता है। अब फैंस के बीच यही बहस है कि किस स्टार का बीयर्ड लुक सबसे ज्यादा दमदार है।
---विज्ञापन---
Bollywood Boys’ Alpha Glow-Up। No More चॉकलेटी…Only दाढ़ी, Alpha Male की रेस में स्टार्स
बॉलीवुड सितारों के बीयर्ड लुक इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब चर्चा बटोर रहे हैं। हाल ही में रणबीर कपूर का नया लाइट बीयर्ड लुक सामने आया, जिसने फैंस का ध्यान खींच लिया। कुछ समय पहले तक क्लीन शेव अवतार में नजर आए रणबीर अब हल्की दाढ़ी में दिखाई दिए हैं।
First published on: Jul 27, 2026 07:42 PM
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.
Sponsored Links by Taboola