राम कपूर इन दिनों अपने कथित ओवर-टची बिहेवियर को लेकर लगातार सुर्खियों में हैं। ‘लॉक अप’ में भी कई बार उन्हें शेर्या कालरा और लैला के साथ जरूरत से ज्यादा फ्रेंडली होने पर सोशल मीडिया पर आलोचना का सामना करना पड़ा। इसी बीच ‘कसम से’ में उनके साथ काम कर चुके अभिनेता नमन शॉ का पुराना अनुभव फिर चर्चा में आ गया है। हाल ही में एक इंटरव्यू में नमन शॉ ने बताया कि साल 2006 में ‘कसम से’ की शूटिंग के दौरान एक मीडिया इंटरव्यू में पत्रकार ने राम कपूर से पूछा कि नमन उनके लिए कैसे को-स्टार हैं। जवाब देते हुए राम ने अचानक नमन को अपनी ओर खींचा, उनके गाल पर किस किया और कहा कि उन्हें नमन बहुत पसंद हैं। सेट पर मौजूद लोगों ने इसे मजाक समझकर नजरअंदाज कर दिया, लेकिन अगले दिन यही घटना बड़ी कॉन्ट्रोवर्सी बन गई।नमन ने कहा कि राम कपूर की आदत लोगों को किस करने की रही है और उन्हें इससे फर्क नहीं पड़ता कि सामने लड़का है या लड़की। हालांकि उन्होंने साफ किया कि उन्होंने कभी राम की नीयत पर शक नहीं किया। उनके मुताबिक, राम का स्वभाव हमेशा से बेहद एक्साइटेड और एक्सप्रेसिव रहा है।नमन ने बताया कि उस विवाद का सबसे ज्यादा असर उनके करियर और निजी जिंदगी पर पड़ा। इंडस्ट्री में नए होने की वजह से वह समझ नहीं पाए कि इस स्थिति से कैसे निपटें। मामला इतना बढ़ गया कि चैनल को सफाई जारी करनी पड़ी। नमन का मानना है कि कैमरे के सामने किया गया एक छोटा मजाक कई बार गलत तरीके से पेश हो जाता है और उसके दूरगामी असर हो सकते हैं।
---विज्ञापन---
एक KISS और मच गया हंगामा!,Actor की हरकत ने बदल दी इमेज!,एक हरकत बनी Controversy
राम कपूर इन दिनों अपने कथित ओवर-टची बिहेवियर को लेकर लगातार सुर्खियों में हैं। 'लॉक अप' में भी कई बार उन्हें शेर्या कालरा और लैला के साथ जरूरत से ज्यादा फ्रेंडली होने पर सोशल मीडिया पर आलोचना का सामना करना पड़ा। इसी बीच 'कसम से' में उनके साथ काम कर चुके अभिनेता नमन शॉ का पुराना अनुभव फिर चर्चा में आ गया है।
First published on: Jul 27, 2026 07:32 PM
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.
Sponsored Links by Taboola