Wednesday, 29 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

पत्नी ईशा रिखी संग बादशाह का होगा तलाक? रैपर की सास ने लिखा- ‘कर्म कभी माफ नहीं करता…’

Badshah-Isha Rikhi: रैपर बादशाह इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं. उनकी पत्नी ईशा रिखी ने हाल ही में एक पोस्ट के जरिए जाहिर किया था कि उनकी जिंदगी में कुछ ठीक नहीं चल रहा है. अब ईशा की मां ने भी एक क्रिप्टिक पोस्ट शेयर की है.

---विज्ञापन---

Badshah-Isha Rikhi: रैपर और सिंगर बादशाह इन दिनों अपनी निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियों में हैं. उनकी कथित पत्नी और पंजाबी एक्ट्रेस ईशा रिखी ने हाल ही में सोशल मीडिया पर कुछ शेयर किया, जिसके बाद दोनों के रिश्ते को लेकर तरह-तरह के कयास लगाए जा रहे हैं. ईशा की पोस्ट के बाद अब उनकी मां पूनम रिखी की इंस्टाग्राम स्टोरीज भी चर्चा का विषय बन गई हैं. इससे पहले ईशा ने अपनी पोस्ट में लिखा था कि वो लंबे समय तक अपने पति की ताकत, प्रभाव और संसाधनों से डरती रहीं. वहीं अब उनकी मां ने ‘कर्म’ पर आधारित कई भावुक संदेश शेयर किए, जिसके बाद सोशल मीडिया पर तरह-तरह के कयास लगाए जा रहे हैं.

ईशा रिखी की मां का ‘कर्म’ पर संदेश

ईशा रिखी की मां पूनम रिखी ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर भगवान शिव की पूजा करती एक महिला की तस्वीर शेयर की, जिसमें इसमें लिखा था कि ‘कर्म लौटकर जरूर आता है. यदि आप किसी की जिंदगी मुश्किल बनाते हैं, तो भगवान आपकी मौत भी मुश्किल बना सकते हैं.’

---विज्ञापन---

इसके अलावा उन्होंने ‘कर्म’ शीर्षक से एक और पोस्ट शेयर किया, जिसमें लिखा था- ‘कर्म कभी माफ नहीं करता. अगर आपने किसी को रुलाया है तो एक दिन आपको भी आंसू बहाने पड़ेंगे. कर्म से बड़ा कोई न्यायाधीश नहीं है. भगवान आपको माफ कर सकते हैं, लेकिन आपका कर्म आपको कभी माफ नहीं करेगा.’ भले ही मां ने किसी का नाम नहीं लिया, लेकिन इन पोस्ट्स को लोग ईशा और बादशाह के बीच चल रहे कथित विवाद को जोड़कर देख रहे हैं.

ईशा रिखी का छलका दर्द

इसे पहले पहले ईशा रिखी ने अपने इंस्टाग्राम पर एक लंबा नोट शेयर किया था, जिसमें उन्होंने लिखा, ‘कुछ लड़ाइयों के निशान नहीं होते. काफी लंबे समय तक मैं चुप रहीं क्योंकि मैं अपने पति के इंफ्लुएंस, पावर और रिसोर्सेस के आगे कमजोर महसूस कर रही थी. मैंने खुद को यकीन दिला लिया था कि मेरे लिए चुप रहना ही ठीक रहेगा. मेरी खामोशी का मतलब ये नहीं था कि मैंने चीजों को स्वीकार कर लिया है, बल्कि मेरी खामोशी का मतलब था कि मैं सर्वाइवल के लिए लड़ रही थी’.

---विज्ञापन---

आगे ईशा ने लिखा, ‘मेरी चुप्पी कभी स्वीकार्यता नहीं थी, बल्कि ये सिर्फ खुद को बचाने का एक तरीका था. अब मैं डर की जगह हिम्मत को चुन रही हूं. मैं अभी पूरी कहानी बताने के लिए तैयार नहीं हूं, लेकिन अब यह दिखावा भी नहीं कर सकती कि सब कुछ ठीक था.’

बादशाह और ईशा रिखी की शादी

बता दें पहली पत्नी से तलाक के 6 साल बाद बादशाह की दूसरी शादी ईशा रिखी के साथ इसी साल मार्च 2026 में कथित तौर पर हुई है. इसकी जानकारी तब हुई जब ईशा की मां ने सोशल मीडिया पर शादी की तस्वीरें और वीडियो शेयर किए थे. इसके बाद जून में बादशाह ने भी सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें शेयर की थीं, जिनमें उन्होंने अपनी पत्नी का चेहरा नहीं दिखाया था और लिखा था- ‘कायनात लोगों को आपकी जिंदगी में लाने का अपना अलग तरीका रखती है.’ हालांकि, इन पोस्ट्स के बाद अब कयास लगाए जा रहे हैं कि ईशा और बादशाह के बीच कुछ ठीक नहीं चल रहा है. फिलहाल बादशाह ने इसपर अभी कोई रिएक्शन नहीं दिया है.

First published on: Jul 29, 2026 08:08 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola