Monday, 27 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

Karisma Kapoor को बेटे ने दी मात! मां से आगे निकला 16 का Kiaan, Kareena के भांजे का Video Viral !

करिश्मा कपूर के बेटे कियान राज कपूर का बदला अंदाज, एयरपोर्ट लुक ने खींचा सबका ध्यान बॉलीवुड एक्ट्रेस करिश्मा कपूर भले ही लंबे समय से फिल्मों से दूर हैं, लेकिन आज भी उनकी लोकप्रियता बरकरार है। 52 साल की उम्र में भी करिश्मा अपनी खूबसूरती और स्टाइल से फैंस का ध्यान खींच लेती हैं।

Edited By : pooja.rajput | Updated: Jul 27, 2026 15:22
Share :
Karisma Kapoor

करिश्मा कपूर के बेटे कियान राज कपूर का बदला अंदाज, एयरपोर्ट लुक ने खींचा सबका ध्यान बॉलीवुड एक्ट्रेस करिश्मा कपूर भले ही लंबे समय से फिल्मों से दूर हैं, लेकिन आज भी उनकी लोकप्रियता बरकरार है। 52 साल की उम्र में भी करिश्मा अपनी खूबसूरती और स्टाइल से फैंस का ध्यान खींच लेती हैं। हालांकि, इस बार चर्चा करिश्मा की नहीं बल्कि उनके बेटे कियान राज कपूर की हो रही है। हाल ही में करिश्मा कपूर बेटे कियान के साथ मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट हुईं। इस दौरान कियान का बदला हुआ लुक देखकर लोग हैरान रह गए। कभी अपनी क्यूटनेस से लोगों का दिल जीतने वाले कियान अब हैंडसम और स्टाइलिश नजर आ रहे हैं। कई लोगों ने उनकी पर्सनैलिटी में मां करिश्मा कपूर और दिवंगत पिता संजय कपूर की झलक देखी। एयरपोर्ट पर करिश्मा सिंपल लेकिन एलिगेंट लुक में नजर आईं। उन्होंने ब्राउन ओवरसाइज्ड स्वेटशर्ट, ब्लैक पैंट्स और सनग्लासेस के साथ अपना लुक कंप्लीट किया। वहीं, कियान ने व्हाइट टी-शर्ट, बेज ट्रैक पैंट, स्नीकर्स और बैकपैक के साथ कैजुअल लुक कैरी किया। कैमरों को देखते ही कियान ने खुद को लाइमलाइट से दूर रखने की कोशिश की और रास्ता बदल लिया। बावजूद इसके उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गईं। फैंस ने उनकी तारीफ करते हुए उन्हें हैंडसम और डाउन-टू-अर्थ बताया। बता दें कि करिश्मा कपूर के दोनों बच्चे, बेटी समायरा और बेटा कियान, लाइमलाइट से दूर रहना पसंद करते हैं। करिश्मा अपने बच्चों को लेकर काफी प्रोटेक्टिव हैं और तलाक के बाद दोनों बच्चों की कस्टडी भी उन्हें मिली थी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कियान धीरूभाई अंबानी स्कूल के छात्र हैं।

First published on: Jul 27, 2026 03:22 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola