Tuesday, 28 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

Ram Kapoor ने की पिता की मौत की ‘प्लानिंग’, बहन-मां ने तोड़े रिश्ते, इलाज के दौरान मान ली हार !

टीवी एक्टर राम कपूर ने 'लॉक अप 2' में खुलासा किया कि उनके पिता ने दोबारा कैंसर होने पर इलाज न कराने का फैसला लिया था और अपनी आखिरी इच्छा पूरी करने में उनसे साथ मांगा था. राम ने कहा कि उन्होंने पिता की इच्छा का सम्मान किया, लेकिन इस फैसले की वजह से उनकी मां और बहन ने उनसे रिश्ता तोड़ लिया. पांच साल बाद भी दोनों उनसे बात नहीं करते. राम ने कहा कि इस अनुभव ने मौत को लेकर उनका नजरिया पूरी तरह बदल दिया.

Edited By : Yasmeen Sheikh | Updated: Jul 28, 2026 16:46
Share :
ram kapoor

टीवी के मशहूर एक्टर राम कपूर ने रियलिटी शो लॉक अप 2 में अपनी जिंदगी का एक बेहद भावुक और चौंकाने वाला किस्सा साझा किया. उन्होंने बताया कि उनके पिता दो बार पैंक्रियाटिक कैंसर से जूझ चुके थे. 73 साल की उम्र में जब कैंसर दोबारा लौटा, तो उन्होंने इलाज न करवाने का फैसला लिया. राम के मुताबिक, उनके पिता ने उनसे अपनी आखिरी इच्छा पूरी करने में साथ देने को कहा था, क्योंकि वह दर्द और लंबे इलाज से नहीं गुजरना चाहते थे. राम ने बताया कि यह उनकी जिंदगी का सबसे कठिन फैसला था. पिता के ICU में भर्ती होने के दौरान पहले ही तय हो चुका था कि उन्हें आगे कोई मेडिकल ट्रीटमेंट नहीं दिया जाएगा. एक्टर का कहना है कि उन्होंने सिर्फ अपने पिता की इच्छा का सम्मान किया. हालांकि, इस फैसले की वजह से उनकी मां और बहन से उनके रिश्ते टूट गए और पिछले पांच साल से दोनों उनसे बात नहीं कर रहे हैं. राम ने कहा कि इस अनुभव ने मौत को लेकर उनका नजरिया हमेशा के लिए बदल दिया.

First published on: Jul 28, 2026 04:46 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola