Entertainment News Live: हिंदी सिनेमा के दिग्गज एक्टर देव आनंद के बेटे सुनील आनंद का निधन हो गया है. 70 साल की उम्र में अंतिम सांस लेने वाले इस अभिनेता और फिल्ममेकर ने लंदन में दुनिया को अलविदा कहा. फिल्मी दुनिया से दूर सुनील कई सालों से स्विट्जरलैंड रह थे.
भतीजी ने जारी किया बयान
सुनील आनंद के निधन के बाद उनकी भतीजी जीना नारंग ने परिवार की तरफ से आधिकारिक बयान करते हुए इस दुखद समय में फैंस और मीडिया से परिवार की निजता यानी प्राइवेसी बनाए रखने की अपील की और सभी की प्रार्थनाओं के लिए धन्यवाद दिया है.
निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में बादशाह
रैपर और सिंगर बादशाह इन दिनों अपनी निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियों में हैं. उनकी कथित पत्नी और पंजाबी एक्ट्रेस ईशा रिखी ने हाल ही में सोशल मीडिया पर कुछ शेयर किया, जिसके बाद दोनों के रिश्ते को लेकर तरह-तरह के कयास लगाए जा रहे हैं. ईशा की पोस्ट के बाद अब उनकी मां पूनम रिखी की इंस्टाग्राम स्टोरीज भी चर्चा का विषय बन गई हैं. ईशा की मां ने ‘कर्म’ पर आधारित कई भावुक संदेश शेयर किए, जिसके बाद सोशल मीडिया पर तरह-तरह के कयास लगाए जा रहे हैं.
संजय दत्त का आज जन्मदिन
बॉलीवुड के मशहूर एक्टर संजय दत्त का आज जन्मदिन है. उनका जन्म 29 जुलाई 1959 को हिंदी सिनेमा के दिग्गज एक्टर सुनील दत्त और एक्ट्रेस नरगिस के बेटे के रूप में हुआ. बतौर लीड एक्टर अपने करियर की शुरुआत संजय दत्त ने साल 1981 में आई सुपरहिट फिल्म रॉकी से की थी. उन्हें खलनायक, वास्तव, साजन, और मुन्ना भाई एम.बी.बी.एस. जैसी शानदार फिल्मों में उनके बेहतरीन एक्टिंग के लिए जाना जाता है.
‘जन नायगन’ बॉक्स ऑफिस
विजय की फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 6 दिन पूरे कर लिए हैं. छठे दिन, ‘जन नायगन’ ने 10,413 शो में ₹8.00 करोड़ की नेट कमाई की. इससे भारत में कुल ग्रॉस कलेक्शन ₹167.57 करोड़ और कुल नेट कलेक्शन ₹143.40 करोड़ हो गया है. विदेशों में, फिल्म ने छठे दिन ₹3.00 करोड़ कमाए, जिससे विदेश में कुल ग्रॉस कलेक्शन ₹78.50 करोड़ हो गया है. इससे दुनियाभर में कुल ग्रॉस कलेक्शन ₹246.07 करोड़ हो गया है.
‘द ओडिसी’ इंडियन बॉक्स ऑफिस
हॉलीवुड फिल्म ‘द ओडिसी’ इंडियन बॉक्स ऑफिस पर कमाल कर रही है. 12वें दिन, ‘द ओडिसी’ ने 4,625 शो से ₹4.15 करोड़ की नेट कमाई की. इसके साथ ही, भारत में फिल्म की कुल ग्रॉस कमाई ₹152.40 करोड़ और कुल नेट कमाई ₹127.65 करोड़ हो गई है.
‘धमाल 4’ बॉक्स ऑफिस
19वें दिन, ‘धमाल 4’ ने 5,183 शो में ₹2.10 करोड़ की नेट कमाई की. इससे भारत में कुल ग्रॉस कलेक्शन ₹182.32 करोड़ और कुल नेट कलेक्शन ₹153.35 करोड़ हो गया है. विदेशों में, फिल्म ने 19वें दिन ₹0.25 करोड़ कमाए, जिससे विदेश में कुल ग्रॉस कलेक्शन ₹29.45 करोड़ हो गया है. इससे दुनियाभर में कुल ग्रॉस कलेक्शन ₹211.77 करोड़ हो गया है.
Related