Wednesday, 29 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

The Odyssey Box Office Collection Day 12: इंडिया में ‘द ओडिसी’ की धूम, 12वें दिन फिल्म ने किया इतना कलेक्शन

The Odyssey Box Office Collection Day 12: हॉलीवुड फिल्म 'द ओडिसी' भारतीय सिनेमाघरों में बेहद पसंद की जा रही है. बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर चुकी इस फिल्म ने 12वें दिन कितने कमाए.

---विज्ञापन---

The Odyssey Box Office Collection Day 12

The Odyssey Box Office Collection Day 12: दिग्गज हॉलीवुड डायरेक्टर क्रिस्टोफर नोलन की फिल्म ‘द ओडिसी’ ने बॉक्स ऑफिस पर 12 दिन पूरे कर लिए हैं. 17 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई इस फिल्म को दुनियाभर में बेहद पसंद किया जा रहा है. भारत में भी इस फिल्म को लेकर काफी क्रेज देखा गया है. इंडियन बॉक्स ऑफिस पर फिल्म जबरदस्त कमाई तय कर रही है. आइए जानते हैं इंडिया में 12वें दिन ‘द ओडिसी’ ने कितना कलेक्शन किया.

12वें दिन का कलेक्शन

रिलीज के पहले दिन से ही ‘द ओडिसी’ ने बॉक्स ऑफिस पर अपंनी अच्छी पकड़ बनाई हुई है. वीकेंड पर शानदार प्रदर्शन करने के बाद वीकडेज पर भी फिल्म की कमाई जारी है. Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, 12वें दिन ‘द ओडिसी’ ने ₹4.15 करोड़ की नेट कमाई की. इसके साथ ही, भारत में फिल्म का टोटल ग्रॉस कलेक्शन ₹152.40 करोड़ और टोटल नेट कलेक्शन ₹127.65 करोड़ हो गया है. इससे पहले 11वें दिन फिल्म ने 3.85 करोड़ रुपये का बिजनेस किया था. मतलब फिल्म के कलेक्शन में कल के मुकाबले इजाफा देखा गया.

---विज्ञापन---
'The Odyssey' box office

‘स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे’ से होगा मुकाबला

17 जुलाई को रिलीज ‘द ओडिसी’ ने पहले दिन भारत में 17.40 करोड़ रुपये की ओपनिंग ली थी. इसके बाद पहले हफ्ते फिल्म ने 90.30 करोड़ रुपये का शानदार कलेक्शन किया. 10वें दिन फिल्म ने इंडियन बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया था. ‘द ओडिसी’ के साथ सिनेमाघरों में बॉलीवुड फिल्म ‘धमाल 4’, विजय की ‘जन नायकन’ भी मैदान में हैं. दोनों फिल्मों से इसे कड़ी टक्कर मिल रही है. वहीं अब 30 जुलाई को इसके सामने ‘स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे’ आ रही है. ऐसे में देखना होगा कि तब इसकी कमाई पर क्या असर होता है.

---विज्ञापन---
First published on: Jul 29, 2026 06:42 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola