असम में आई भीषण बाढ़ को लेकर एक्टर आदिल हुसैन ने गहरी चिंता जताई है। उन्होंने बताया कि उनकी भतीजियां इस समय असम के शिवसागर जिले में बाढ़ के बीच फंसी हुई हैं और उनके घरों में पानी घुस चुका है। परिवार की चिंता में वह लगातार उनके संपर्क में हैं और हरसंभव मदद की कोशिश कर रहे हैं। आदिल ने कहा कि वह बचपन से हर साल असम में बाढ़ की तबाही देखते आए हैं, लेकिन आज तक इस समस्या का स्थायी समाधान नहीं निकला। उनके मुताबिक, इस बार हालात पहले से ज्यादा गंभीर हैं। उन्होंने बाढ़ के लिए बिना प्लानिंग के निर्माण, दलदली जमीनों पर कब्जे और पेड़ों की कटाई को भी जिम्मेदार बताया। एक्टर का कहना है कि हर साल राहत कार्यों से काम नहीं चलेगा, बल्कि सरकार को बाढ़ से निपटने के लिए लंबी और ठोस योजना बनानी होगी। उन्होंने बताया कि सिंगर पापोन भी बाढ़ प्रभावित लोगों की मदद में जुटे हैं और अब समय आ गया है कि इस समस्या का स्थायी समाधान निकाला जाए।
---विज्ञापन---
“मेरी भतीजियां फंसी हुई हैं” Assam Flood में फंसा एक्टर का परिवार, ‘हालात’ देख लगाई मदद की गुहार!
असम में आई भीषण बाढ़ पर एक्टर आदिल हुसैन ने चिंता जताई है। उन्होंने बताया कि उनकी भतीजियां शिवसागर में बाढ़ के बीच फंसी हैं और उनके घरों में पानी भर गया है। आदिल ने हर साल आने वाली बाढ़ के लिए खराब प्लानिंग और पेड़ों की कटाई को जिम्मेदार बताया। उनका कहना है कि राहत कार्य नहीं, बल्कि इस समस्या का स्थायी समाधान जरूरी है। उन्होंने यह भी बताया कि सिंगर पापोन बाढ़ पीड़ितों की मदद में जुटे हैं।
First published on: Jul 28, 2026 01:00 PM
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.
Sponsored Links by Taboola