यूट्यूबर और ‘बिग बॉस’ फेम UK07 Rider यानी अनुराग डोभाल एक बार फिर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं। अनुराग ने अपने यूट्यूब चैनल पर एक वीडियो शेयर कर पत्नी रितिका पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने दावा किया कि शादी के बाद उन्हें धोखा दिया गया और इस पूरे मामले में उनके एक करीबी दोस्त का भी नाम शामिल है। वीडियो में अनुराग ने कहा कि उन्हें काफी समय से शक था कि रितिका और उनका दोस्त उनसे कुछ छिपा रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि कुछ कथित सबूत मिलने के बाद उन्होंने पूरा मामला सार्वजनिक करने का फैसला किया। वीडियो में अनुराग और रितिका के बीच बातचीत भी दिखाई गई है, जिसमें अनुराग उनसे शादी के बाद किसी अन्य व्यक्ति से मिलने और संपर्क रखने को लेकर सवाल करते हैं। रितिका इन आरोपों से इनकार करती नजर आती हैं।अनुराग ने एक फ्लैट मालिक की बातचीत भी साझा की, जिसमें कथित तौर पर दावा किया गया कि रितिका कुछ दिनों तक वहां रुकी थीं। इसके अलावा एक ऑडियो क्लिप का जिक्र करते हुए उन्होंने कई अन्य आरोप भी लगाए। हालांकि, इन दावों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है और रितिका ने अब तक सार्वजनिक रूप से कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।वीडियो में अनुराग ने यह भी कहा कि उन्हें अपने बेटे से मिलने नहीं दिया जा रहा और उनसे भारी एलिमनी की मांग की जा रही है। उन्होंने दावा किया कि रितिका के परिवार को 37 लाख रुपये दिए गए। फिलहाल मामला सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है, लेकिन आरोपों की आधिकारिक पुष्टि या कानूनी निष्कर्ष सामने आना अभी बाकी है।
---विज्ञापन---
दोस्त संग दिया धोखा’!,UK07 Rider ने पत्नी पर लगाए चीटिंग के इलज़ाम,सोशल मीडिया पर मचा दिया बवाल
यूट्यूबर और 'बिग बॉस' फेम UK07 Rider यानी अनुराग डोभाल एक बार फिर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं। अनुराग ने अपने यूट्यूब चैनल पर एक वीडियो शेयर कर पत्नी रितिका पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने दावा किया कि शादी के बाद उन्हें धोखा दिया गया और इस पूरे मामले में उनके एक करीबी दोस्त का भी नाम शामिल है।
First published on: Jul 27, 2026 07:37 PM
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.
Sponsored Links by Taboola