Tuesday, 11 August, 2026

---विज्ञापन---

Back

JioHotstar पर 6 एपिसोड की धमाकेदार सीरीज, कहानी देख आप भी हो जाएंगे फैन

JioHotstar Series: ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर पर दर्जनों वेब सीरीज और फिल्में मौजूद हैं. होती हैं, लेकिन उनमें से कुछ ही ऐसी होती हैं जो लंबे समय तक दर्शकों के दिलों पर राज करती हैं. आज हम आपको एक ऐसी ही वेब सीरीज के बारे में बता रहे हैं.

JioHotstar Series: जियो हॉटस्टार (JioHotstar) पर मौजूद ये धमाकेदार 6 एपिसोड की वेब सीरीज इन दिनों खूब सुर्खियां बटोर रही है. इसे रिलीज हुए लगभग एक महीने से ज्यादा का समय हो रहा है, लेकिन इसकी दीवानगी कम नहीं हो रही है. चलिए इसके बारे में जानते हैं.

कौनसी सीरीज?

हम बात कर रहे हैं JioHotstar की चर्चित सीरीज ‘प्रीतम एंड पेड्रो’ की, जिसे दर्शकों ने बेहद पसंद किया है. सस्पेंस थ्रिल और कॉमेडी से भरपूर इस सीरीज की कहानी ने दर्शकों का दिल जीत लिया है. महज 6 एपिसोड में सिमटी ये सीरीज शुरू से लेकर अंत तक दर्शकों को बांधे रखती है.

---Advertisement---

प्रीतम और पेड्रो की कहानी

इस थ्रिलर-कॉमेडी सीरीज की कहानी दो प्रीतम पार्कर और पेड्रो गोंसाल्वेस की जिंदगी के इर्द-गिर्द घूमती है. दोनों मिलकर साइबर क्राइम का पर्दाफाश करते हैं. लेकिन एक साइबर क्राइम केस की जांच करते-करते ये दोनों खतरनाक रहस्यों के जाल में फंस जाते हैं.

चौंका देने वाला क्लाइमैक्स

जैसे-जैसे कहानी आगे बढ़ती है, पता चलता है कि जिस खतरनाक शातिर साइबर अपराधी को वे ढूंढ रहे हैं, उसका सीधा कनेक्शन प्रीतम की अपनी निजी जिंदगी से है. आगे की कहानी में चौंका देना वाला खुलासा होता है. 

---Advertisement---

स्टारकास्ट

इस सीरीज में वीर हिरानी ने प्रीतम का और बॉलीवुड के मंजे हुए एक्टर अरशद वारसी ने पेड्रो का किरदार निभाया है. दोनों की ऑन-स्क्रीन जोड़ी शानदार नजर आ रही है. इनके अलावा सीरीज में मोना सिंह, राजेश शर्मा, विक्रांत मैसी, बोमन ईरानी और मोहित चौहान जैसे कलाकार भी शामिल हैं.

IMDb रेटिंग

IMDb पर इस सीरीज को 7.8 की शानदार रेटिंग मिली है. अगर आप कोई शानदार थ्रिलर और वो भी कॉमेडी के साथ देखना चाहते हैं तो 6 एपिसोड की ‘प्रीतम एंड पेड्रो’ आपको जरूर देख लेनी चाहिए.

---Advertisement---
First published on: Aug 11, 2026 07:35 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola