Tuesday, 11 August, 2026

---विज्ञापन---

Back

Govinda के एक्सट्रा मैरिटल अफेयर पर भड़कीं Sunita Ahuja,पति की हरकतों से आई तंग। बोलीं-भाड़ में जाए!

गोविंदा और सुनीता आहूजा के रिश्ते को लेकर एक बार फिर चर्चाओं का बाजार गर्म है। हाल ही में गोविंदा को मराठी एक्ट्रेस कोमल रानी स्वर्णकर के साथ मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया, जिसके बाद दोनों के अफेयर की खबरों ने जोर पकड़ लिया। बताया जा रहा है कि कोमल को गोविंदा अपने प्रोडक्शन हाउस के बैनर तले हिंदी फिल्मों में लॉन्च करने वाले हैं।

Edited By : pooja.rajput | Updated: Aug 11, 2026 12:09
Share :
Govinda

गोविंदा और सुनीता आहूजा के रिश्ते को लेकर एक बार फिर चर्चाओं का बाजार गर्म है। हाल ही में गोविंदा को मराठी एक्ट्रेस कोमल रानी स्वर्णकर के साथ मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया, जिसके बाद दोनों के अफेयर की खबरों ने जोर पकड़ लिया। बताया जा रहा है कि कोमल को गोविंदा अपने प्रोडक्शन हाउस के बैनर तले हिंदी फिल्मों में लॉन्च करने वाले हैं। वीडियो वायरल होते ही सोशल मीडिया पर लोगों ने इसे सुनीता के पुराने बयानों से जोड़ना शुरू कर दिया, जिसमें उन्होंने गोविंदा के किसी दूसरी महिला के साथ रिश्ते की ओर इशारा किया था। अब इन अफवाहों पर सुनीता आहूजा का रिएक्शन सामने आया है। मुंबई में पैपराजी ने जब उनसे गोविंदा और कोमल के वायरल वीडियो को लेकर सवाल किया, तो सुनीता ने साफ शब्दों में कहा कि उन्हें अब इन सबमें कोई दिलचस्पी नहीं है। उन्होंने यहां तक कह दिया कि गोविंदा की बुद्धि भ्रष्ट हो गई है और उन्होंने अपना स्टैंडर्ड गिरा लिया है। सोशल मीडिया पर गोविंदा को लेकर चल रहे ‘चीटर नंबर वन’ जैसे कमेंट्स पर भी सुनीता ने सीधे जवाब देने के बजाय लोगों से ही सवाल करने को कहा। सुनीता का ये बयान तेजी से वायरल हो रहा है। हालांकि, गोविंदा की तरफ से इन आरोपों पर अभी तक कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। अब देखना होगा कि इस विवाद के बाद दोनों के रिश्ते में क्या नया मोड़ आता है।

First published on: Aug 11, 2026 12:09 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola