Shweta Tiwari Hospitalised: टीवी की सबसे मशहूर अदाकाराओं में से एक श्वेता तिवारी की तबियत को लेकर एक बुरी खबर सामने आ रही है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक्ट्रेस को डेंगू हो गया है और उन्हें फिलहाल अस्पताल में भर्ती में कराया गया है. यहां उनका इलाज चल रहा है. इस खबर ने श्वेता के फैंस को चिंता में डाल दिया है. सोशल मीडिया पर लगातार फैंस एक्ट्रेस के जल्द ठीक होने की कामना कर रहे हैं.
श्वेता तिवारी को हुआ डेंगू?
रिपोर्ट्स की माने तो, श्वेता तिवारी को डेंगू हो गया है. सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में दावा किया गया है कि एक्ट्रेस को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. हालांकि, अभी तक इसपर श्वेता तिवारी की टीम या उनके करीबी सूत्रों की ओर से इस खबर पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है. ऐसे में अभी एक्ट्रेस की हेल्थ को लेकर कोई खास जानकारी सामने नहीं आई है.
‘द ट्रेटर्स 2’ में नजर आएंगी श्वेता तिवारी
बता दें श्वेता तिवारी जल्द ही करन जौहर के पॉपुलर रियलिटी शो ‘द ट्रेटर्स 2’ में नजर आने वाली हैं. हाल ही में जारी शो के प्रोमो वीडियो में श्वेता तिवारी नजर आ चुकी हैं. एक प्रोमो में वो अपनी पर्सनल लाइफ से जुड़ी बात करती दिखाई दी थीं. ऐसे में हर कोई एक्ट्रेस को इस शो में देखने के लिए बेताब है. श्वेता तिवारी टीवी की जानी-मानी एक्ट्रेस हैं और उन्होंने कई टीवी शोज, फिल्मों के साथ-साथ रियलिटी शोज में भी हिस्सा लिया है. हालांकि उनकी सेहत को लेकर आई खबर ने सबको चिंता में डाल दिया है.