Shraddha Kapoor Eetha Postponed: श्रद्धा कपूर की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘ईठा’ की नई रिलीज डेट का ऐलान हो गया है. पहले ये फिल्म 28 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली थी. वहीं अब इसकी रिलीज डेट आगे बढ़ा दी गई है. अब ये फिल्म दिसंबर के महीने में रिलीज होगी.
‘ईठा’ की नई रिलीज डेट
इसकी जानकारी खुद मेकर्स ने दी है. हाल ही में मेकर्स ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर कर फिल्म की नई रिलीज डेट का ऐलान किया. फिल्म का पोस्टर शेयर करते हुए मेकर्स ने कैप्शन में लिखा, ‘तूफान के लिए तैयार रहिएगा, क्योंकि ईठा आ रही है, 4 दिसंबर को.’
‘टॉक्सिक’ से होने वाली थी टक्कर
बता दें, पहले ये फिल्म 28 अगस्त, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली थी, जिससे इसका सीधा मुकाबला साउथ सुपरस्टार यश की फिल्म ‘टॉक्सिक’ होने वाला था, जो 26 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है. ऐसे में फिल्म की रिलीज डेट आगे बढ़ाकर मेकर्स ने अच्छा फैसला लिया है.

लीड रोल में श्रद्धा कपूर
बात करें फिल्म की तो ‘ईठा’ मशहूर महाराष्ट्रीयन तमाशा और लावणी कलाकार विठाबाई भाऊ मांग नारायणगांवकर की कहानी दिखाती है. इस फिल्म में श्रद्धा कपूर विठाबाई भाऊ मांग नारायणगांवकर के किरदार में दिखेंगी. फिल्म से उनका फर्स्ट लुक भी रिवील हो चुका है, जिसे दर्शकों ने खूब पसंद किया. फिल्म में श्रद्धा के अलावा रणदीप हुड्डा और जीशान अय्यूब भी लीड रोल में शामिल हैं.