बॉलीवुड के ‘मुन्ना भाई’ यानी संजय दत्त का लेटेस्ट पोस्ट इस वक्त खूब सुर्खियों में है। एक्टर ने अपनी 38 साल की लाड़ली बेटी त्रिशाला दत्त को खास अंदाज में जन्मदिन की बधाई देते हुए उनकी दो प्यारी तस्वीरें शेयर की हैं। पोस्ट के साथ संजय दत्त ने लिखा, “तुम चाहे कितनी भी बड़ी हो जाओ, हमेशा मेरी छोटी बच्ची ही रहोगी। जन्मदिन मुबारक हो त्रिशाला, हमेशा तुमसे प्यार करता रहूंगा।” संजू बाबा का ये पोस्ट सामने आते ही तेजी से वायरल हो गया और फैंस त्रिशाला को जन्मदिन की बधाइयां देने लगे। वहीं, त्रिशाला की खूबसूरती और ग्लैमरस अंदाज ने भी लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा। सालों पहले की तस्वीरों में त्रिशाला का लुक काफी सिंपल और नेचुरल नजर आता था, लेकिन वक्त के साथ उनके फैशन, फिटनेस और पर्सनल स्टाइल में जबरदस्त बदलाव देखने को मिला। कभी गोल-मटोल और बबली अंदाज में नजर आने वाली त्रिशाला ने शानदार फैट-टू-फिट ट्रांसफॉर्मेशन से हर किसी को हैरान कर दिया। बता दें कि त्रिशाला, संजय दत्त और उनकी पहली पत्नी ऋचा शर्मा की बेटी हैं। उनका जन्म 10 अगस्त 1988 को हुआ था। पिता की तरह उन्होंने एक्टिंग को करियर नहीं चुना और अमेरिका में साइकोथेरेपिस्ट के तौर पर काम कर रही हैं। त्रिशाला बचपन से ही अमेरिका में रहती हैं और लाइमलाइट से दूर रहना पसंद करती हैं। उनका इंस्टाग्राम अकाउंट भी प्राइवेट है। अब उनके ग्लैमरस अंदाज के साथ-साथ फैंस उनकी शादी को लेकर भी सवाल कर रहे हैं।
---विज्ञापन---
Sanjay Dutt की बेटी का Transformation, Trishala Dutt की तस्वीरों ने चौंकाया, शादी की चर्चा तेज !
बॉलीवुड के ‘मुन्ना भाई’ यानी संजय दत्त का लेटेस्ट पोस्ट इस वक्त खूब सुर्खियों में है। एक्टर ने अपनी 38 साल की लाड़ली बेटी त्रिशाला दत्त को खास अंदाज में जन्मदिन की बधाई देते हुए उनकी दो प्यारी तस्वीरें शेयर की हैं। पोस्ट के साथ संजय दत्त ने लिखा, “तुम चाहे कितनी भी बड़ी हो जाओ, हमेशा मेरी छोटी बच्ची ही रहोगी।
First published on: Aug 11, 2026 05:23 PM
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.
Sponsored Links by Taboola