Monday, 10 August, 2026

---विज्ञापन---

Back

Ranbir Kapoor-Alia Bhatt की 3 साल की बेटी Raha के लिये Mahesh Bhatt ने की भविष्यवाणी,बोले-वो अलग है!

बॉलीवुड के मोस्ट पॉपुलर स्टार किड्स में शुमार राहा कपूर अक्सर अपनी क्यूटनेस और मासूमियत को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की तीन साल की बेटी राहा को भले ही उनके माता-पिता कैमरों और पब्लिक की नजरों से दूर रखते हैं, लेकिन उनकी फैन फॉलोइंग लगातार बढ़ रही है।

Edited By : pooja.rajput | Updated: Aug 10, 2026 18:05
Share :
Ranbir Kapoor

बॉलीवुड के मोस्ट पॉपुलर स्टार किड्स में शुमार राहा कपूर अक्सर अपनी क्यूटनेस और मासूमियत को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की तीन साल की बेटी राहा को भले ही उनके माता-पिता कैमरों और पब्लिक की नजरों से दूर रखते हैं, लेकिन उनकी फैन फॉलोइंग लगातार बढ़ रही है। अब राहा के नाना महेश भट्ट ने अपनी नातिन को लेकर एक दिलचस्प खुलासा किया है। एक इंटरव्यू में महेश भट्ट ने कहा कि राहा न तो रणबीर जैसी हैं और न ही आलिया जैसी, बल्कि उनकी अपनी एक अलग वाइब और एनर्जी है। उन्होंने बताया कि राहा जहां भी जाती हैं, वहां लोगों का ध्यान अपने आप उनकी ओर चला जाता है और पूरा माहौल उनकी एनर्जी से भर जाता है। महेश भट्ट ने तो यहां तक कह दिया कि एक दिन राहा अपने सुपरस्टार माता-पिता से भी मीलों आगे निकल सकती हैं। इसके अलावा उन्होंने ग्रैंडपेरेंट्स डे का एक खास किस्सा भी साझा किया, जब उन्हें राहा के स्कूल जाने का मौका मिला। राहा का हाथ थामे उस पल ने उन्हें अपनी बड़ी बेटी पूजा भट्ट के बचपन की याद दिला दी। उन्होंने इस अनुभव को बेहद खूबसूरत बताया। राहा पूरे कपूर-भट्ट परिवार की लाडली हैं और नवंबर में चार साल की होने जा रही हैं। इस बार उनका जन्मदिन इसलिए भी खास होगा, क्योंकि इसी दौरान रणबीर कपूर की मच-अवेटेड फिल्म ‘रामायण’ रिलीज होने वाली है।

First published on: Aug 10, 2026 06:05 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola