एक्टर गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता आहूजा का रिश्ता एक बार फिर सुर्खियों में है। दरअसल, 7 अगस्त को गोविंदा मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट हुए, जहां उनके साथ उनके मैनेजर शशि सिन्हा और एक्ट्रेस कोमल रानी स्वर्णकर भी नजर आईं। कोमल को गोविंदा अपनी फिल्म ‘रूपा’ से बॉलीवुड में लॉन्च करने जा रहे हैं। दोनों का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं और यूजर्स ने गोविंदा पर सवाल उठाने शुरू कर दिए। इसी बीच जब सुनीता से वायरल वीडियो को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने गोविंदा पर जमकर नाराजगी जाहिर की। सुनीता ने कहा कि गोविंदा की बुद्धि भ्रष्ट हो गई है और उन्हें ऐसी हरकतों से दूर रहना चाहिए। हालांकि, इसी बातचीत के दौरान सुनीता के एक बयान ने सोशल मीडिया यूजर्स का ध्यान खींच लिया। उन्होंने गोविंदा के हालिया व्यवहार को ‘लो स्टैंडर्ड’ और घटिया बताया। इसके बाद नेटिजेंस कयास लगाने लगे कि सुनीता का इशारा कहीं कोमल की तरफ तो नहीं था। एक यूजर ने लिखा कि गोविंदा से ऐसी उम्मीद नहीं थी, जबकि दूसरे ने उनकी पसंद को लेकर सवाल उठाया। बता दें कि एक पॉडकास्ट में सुनीता कोमल नाम को लेकर अपनी नाराजगी जाहिर कर चुकी हैं और कह चुकी हैं कि अगर उन्हें गोविंदा के खिलाफ कोई सबूत मिला तो वह उन्हें नहीं छोड़ेंगी। अब वायरल वीडियो के बाद हर किसी की नजर गोविंदा और सुनीता के अगले बयान पर है।
---विज्ञापन---
Govinda के अफेयर की खबरों के बीच Sunita Ahuja ने किसे बताया Low Standard? Komal पर साधा निशाना ?
एक्टर गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता आहूजा का रिश्ता एक बार फिर सुर्खियों में है। दरअसल, 7 अगस्त को गोविंदा मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट हुए, जहां उनके साथ उनके मैनेजर शशि सिन्हा और एक्ट्रेस कोमल रानी स्वर्णकर भी नजर आईं। कोमल को गोविंदा अपनी फिल्म ‘रूपा’ से बॉलीवुड में लॉन्च करने जा रहे हैं।
First published on: Aug 11, 2026 04:49 PM
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.
Sponsored Links by Taboola