टीवी एक्ट्रेस हिना खान इन दिनों अपने एक बयान को लेकर सुर्खियों में हैं। एक्ट्रेस ने अपनी शादी और पति रॉकी जायसवाल के साथ रिश्ते को लेकर ऐसा खुलासा किया है, जिसने फैंस को इमोशनल कर दिया है। हिना ने बताया कि कैंसर ट्रीटमेंट के दौरान उनकी जिंदगी में एक ऐसा मुश्किल दौर आया था, जब उन्होंने रॉकी को खुद से दूर करने का फैसला तक कर लिया था। हिना खान और रॉकी जायसवाल की मुलाकात ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ के सेट पर हुई थी। दोनों की दोस्ती धीरे-धीरे प्यार में बदली और करीब 13-14 साल तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद दोनों ने शादी कर ली। खास बात ये रही कि हिना ने स्टेज 3 ब्रेस्ट कैंसर से जूझते हुए शादी की। उनकी शादी बेहद प्राइवेट तरीके से हुई थी, जिसमें परिवार और करीबी लोगों की मौजूदगी रही। हाल ही में अपने पॉडकास्ट ‘POV’ में हिना ने रिश्ते के सबसे मुश्किल दौर के बारे में बात की। उन्होंने बताया कि कैंसर की लड़ाई के दौरान उनकी सेहत के साथ-साथ रॉकी की मां की तबीयत को लेकर भी परेशानियां थीं। ऐसे में हिना को लगने लगा था कि उनकी वजह से रॉकी की जिंदगी भी मुश्किल हो रही है। उन्होंने रॉकी से यहां तक कह दिया था कि वह किसी और से शादी कर लें। हिना ने कहा कि वह रॉकी की परीक्षा नहीं ले रही थीं, बल्कि सच में चाहती थीं कि अगर उन्हें किसी और के साथ खुशी मिलती है, तो वह अपनी जिंदगी आगे बढ़ाएं। एक्ट्रेस के मुताबिक, वह रॉकी से इतना प्यार करती हैं कि उनके साथ रहने से ज्यादा जरूरी उनके लिए रॉकी की खुशी है।
---विज्ञापन---
Hina Khan ने दी पति को सलाह, बीवी की बात पर सन्न Rocky Jaiswal ! स्टेटमेंट हो रहा जबरदस्त वायरल!
टीवी एक्ट्रेस हिना खान इन दिनों अपने एक बयान को लेकर सुर्खियों में हैं। एक्ट्रेस ने अपनी शादी और पति रॉकी जायसवाल के साथ रिश्ते को लेकर ऐसा खुलासा किया है, जिसने फैंस को इमोशनल कर दिया है। हिना ने बताया कि कैंसर ट्रीटमेंट के दौरान उनकी जिंदगी में एक ऐसा मुश्किल दौर आया था, जब उन्होंने रॉकी को खुद से दूर करने का फैसला तक कर लिया था।
First published on: Aug 11, 2026 12:32 PM
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.
Sponsored Links by Taboola