Tuesday, 11 August, 2026

---विज्ञापन---

Back

27 साल की उम्र में फेमस इन्फ्लुएंसर का हुआ निधन, सड़क हादसे में गई जान

सोशल मीडिया की दुनिया से एक बार फिर दुखद खबर सामने आई है, जहां फेमस इन्फ्लुएंसर का 27 साल की उम्र में सड़क हादसे में निधन हो गया.

मशहूर मॉरमन इन्फ्लुएंसर और पॉडकास्टर चैंडलर डेविड हेनरी का महज 27 साल की उम्र में निधन हो गया. उनके अचानक चले जाने की खबर ने उनके फैंस और सोशल मीडिया फॉलोअर्स को गहरे सदमे में डाल दिया है. ऑनलाइन अपनी जिंदगी, विचारों और धार्मिक कंटेंट के जरिए लोगों से जुड़ने वाले चैंडलर के निधन के बाद सोशल मीडिया पर उन्हें श्रद्धांजलि दी जा रही है. इतनी कम उम्र में उनका यूं दुनिया से चले जाना उनके चाहने वालों के लिए यकीन करना मुश्किल हो रहा है.

सड़क हादसे ने छीन ली जिंदगी

रिपोर्ट्स के मुताबिक, चैंडलर डेविड हेनरी शुक्रवार, 7 अगस्त को अमेरिका के यूटा में हुए एक भीषण सड़क हादसे का शिकार हुए. बताया जा रहा है कि उनकी कार तीन गाड़ियों की टक्कर में शामिल थी. यह हादसा टिम्पानोगोस हाईवे और मॉर्निंग विस्टा रोड के चौराहे पर हुआ.

---विज्ञापन---

कैसे हुआ हादसा?

रिपोर्ट्स के मुताबिक, ‘द साल्ट लेक ट्रिब्यून’ को बताया कि चैंडलर पश्चिम दिशा में गाड़ी चला रहे थे. इसी दौरान उनकी गाड़ी दो अन्य वाहनों से टकरा गई. हादसे के बाद उन्हें तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाया गया. लेकिन डॉक्टर उन्हें बचा नहीं सके और उन्हें मृत घोषित कर दिया गया.

सीटबेल्ट नहीं पहनी थी

रिपोर्ट्स के अनुसार, हादसे की जांच के दौरान अधिकारियों ने पाया कि चैंडलर ने सीटबेल्ट नहीं पहनी थी.हलांकि इस हादसे में किसी अन्य व्यक्ति को गंभीर चोट नहीं आई. लेकिन, इस हादसे ने चैंडलर के परिवार, दोस्तों और उनके ऑनलाइन फॉलोअर्स को गहरा सदमा जरूर दिया है.

---विज्ञापन---

पॉडकास्ट के जरिए बनाई खास पहचान

चैंडलर सिर्फ सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर ही नहीं थे, बल्कि एक पॉडकास्टर के तौर पर भी उनकी पहचान थी. उन्होंने अपने ‘Restored Truth’ पॉडकास्ट के जरिए YouTube पर करीब 13 हजार सब्सक्राइबर बनाए थे. उनके पॉडकास्ट को ‘धर्मग्रंथ’केंद्रित’ और ‘क्राइस्ट-केंद्रित’ बताया गया था. अपने कंटेंट के जरिए वह धार्मिक विचारों और अपनी मान्यताओं को लोगों तक पहुंचाते थे. कम समय में उन्होंने अपनी एक ऑनलाइन कम्युनिटी तैयार कर ली थी.

फैंस के दिलों में हमेशा रहेंगे जिंदा

अब चैंडलर के अचानक निधन के बाद उनके पुराने वीडियो और सोशल मीडिया पोस्ट फैंस के बीच चर्चा में हैं. लोग उनकी बातों, व्यक्तित्व और उनके कंटेंट को याद करते हुए भावुक नजर आ रहे हैं. 27 साल की उम्र में उनकी जिंदगी का यूं अचानक खत्म हो जाना एक बार फिर यह सोचने पर मजबूर करता है कि जिंदगी कितनी अनिश्चित है.

---विज्ञापन---
First published on: Aug 11, 2026 07:38 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola