Tuesday, 11 August, 2026

---विज्ञापन---

Back

‘कफन’ साथ लेकर चलता है मशहूर सिंगर, स्टेज पर छलका दर्द..! बयान हो रहा जबरदस्त वायरल !

90's के मशहूर सिंगर लकी अली का एक बयान इस वक्त सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। अपने एक कॉन्सर्ट के दौरान लकी अली ने जिंदगी और मौत को लेकर ऐसी बात कही कि वहां मौजूद फैंस भी भावुक हो गए। 67 साल के सिंगर ने बेहद सादगी से अपनी मौत का जिक्र करते हुए बताया कि वह सफर के दौरान अपना कफन साथ लेकर चलते हैं।

Edited By : Yasmeen Sheikh | Updated: Aug 11, 2026 15:42
Share :
Lucky Ali

90’s के मशहूर सिंगर लकी अली का एक बयान इस वक्त सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। अपने एक कॉन्सर्ट के दौरान लकी अली ने जिंदगी और मौत को लेकर ऐसी बात कही कि वहां मौजूद फैंस भी भावुक हो गए। 67 साल के सिंगर ने बेहद सादगी से अपनी मौत का जिक्र करते हुए बताया कि वह सफर के दौरान अपना कफन साथ लेकर चलते हैं। लकी अली ने फैंस से बातचीत के दौरान कहा कि वह अपने चाहने वालों से बहुत प्यार करते हैं, लेकिन उन्हें इस बात का एहसास है कि एक दिन हर किसी को इस दुनिया से जाना है। इसी दौरान उन्होंने बताया कि जब भी वह ट्रैवल करते हैं, तो अपने साथ एहराम रखते हैं। उन्होंने इसे अपना कफन बताते हुए कहा कि अगर सफर के दौरान कहीं उनकी मौत हो जाए, तो उन्हें वहीं दफना दिया जाए। लकी अली की ये बात सुनकर कॉन्सर्ट में मौजूद लोग भावुक हो गए। खास बात यह है कि कॉन्सर्ट का वीडियो खुद सिंगर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। वीडियो सामने आने के बाद फैंस उनके बयान पर अलग-अलग प्रतिक्रिया दे रहे हैं। लकी अली अपने गानों ‘ओ सनम’, ‘गोरी तेरी आंखें कहे’, ‘तेरी याद जब आती है’ और ‘सफरनामा’ के लिए मशहूर हैं। उन्होंने ‘एक पल का जीना’, ‘ना तुम जानो ना हम’ और ‘हैरत’ जैसे यादगार बॉलीवुड गाने भी गाए हैं।

First published on: Aug 11, 2026 03:42 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola