जी हां… सोशल मीडिया पर सलमान खान के छोटे भाई सोहेल खान का बदला हुआ लुक इस वक्त टॉपिक ऑफ द टाउन बना हुआ है। सोहेल की हालिया तस्वीरों और वीडियोज को देखकर फैंस उनके लुक पर हैरानी जताने के साथ-साथ उनकी तबीयत को लेकर भी सवाल कर रहे हैं। दरअसल, 56 साल के सोहेल खान इन दिनों OTT रियलिटी शो ‘अलायंस’ का हिस्सा बनने के बाद से लगातार चर्चा में हैं। शो में उनके लुक को देखकर भी लोगों ने बढ़ती उम्र का असर साफ नजर आने की बात कही थी। वहीं, शो से बाहर आने के बाद सोहेल ने अपने घर पर एक पार्टी रखी, जिसकी तस्वीरें और इनसाइड वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हो गए। इन्हीं तस्वीरों में सोहेल के चेहरे पर थकान, आंखों के नीचे सूजन और ढीली स्किन देखकर नेटिजेंस तरह-तरह के कयास लगा रहे हैं। कुछ यूजर्स ने उनके लुक को लेकर ट्रोल किया, तो कुछ ने संवेदनशीलता दिखाने की अपील की। एक यूजर ने कहा कि हो सकता है सोहेल किसी बीमारी से जूझ रहे हों, इसलिए उन्हें ट्रोल करने के बजाय इंसानियत दिखानी चाहिए। हालांकि, सोहेल की सेहत को लेकर ऐसी कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। इससे पहले सलमान खान के बदले लुक को लेकर भी फैंस ने उनकी तबीयत पर सवाल उठाए थे। तब सलमान ने तस्वीरें शेयर कर फैंस से ही उनकी तबीयत पूछ ली थी। अब सोहेल के लुक ने सोशल मीडिया पर नई चर्चा छेड़ दी है।
---विज्ञापन---
Salman Khan के भाई Sohail Khan की लेटेस्ट तस्वीरों ने मचाया हंगामा, फैंस पूछ रहे सवाल-सब ठीक तो है ?
जी हां... सोशल मीडिया पर सलमान खान के छोटे भाई सोहेल खान का बदला हुआ लुक इस वक्त टॉपिक ऑफ द टाउन बना हुआ है। सोहेल की हालिया तस्वीरों और वीडियोज को देखकर फैंस उनके लुक पर हैरानी जताने के साथ-साथ उनकी तबीयत को लेकर भी सवाल कर रहे हैं।
First published on: Aug 11, 2026 06:36 PM
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.
Sponsored Links by Taboola