Tuesday, 11 August, 2026

---विज्ञापन---

Back

Jasmine Bhasin की गई याद्दाश्त, फूल गए एक्ट्रेस के हाथ-पैर, करीबियों की भी अटकी सांसें !

जी हां... छोटे पर्दे की बबली और टैलेंटेड एक्ट्रेस जैस्मिन भसीन एक बार फिर सुर्खियों में हैं। टीवी पर अपनी एक्टिंग से लाखों दिलों पर राज करने वाली जैस्मिन इन दिनों ‘खतरों के खिलाड़ी 15’ को लेकर चर्चा में हैं। दरअसल, शो के नए प्रोमो से सामने आई जानकारी ने फैंस को हैरान कर दिया है।

Edited By : pooja.rajput | Updated: Aug 11, 2026 18:27
Share :
Jasmine Bhasin

जी हां… छोटे पर्दे की बबली और टैलेंटेड एक्ट्रेस जैस्मिन भसीन एक बार फिर सुर्खियों में हैं। टीवी पर अपनी एक्टिंग से लाखों दिलों पर राज करने वाली जैस्मिन इन दिनों ‘खतरों के खिलाड़ी 15’ को लेकर चर्चा में हैं। दरअसल, शो के नए प्रोमो से सामने आई जानकारी ने फैंस को हैरान कर दिया है। वायरल हो रहे दावों के मुताबिक, एक वॉटर स्टंट के बाद जैस्मिन कुछ देर के लिए अपनी याददाश्त खो बैठी थीं। प्रोमो में जैस्मिन स्टंट के दौरान पानी में गिरती नजर आती हैं और इसके तुरंत बाद वह घबराई हुई दिखाई देती हैं। वह कहती हैं, “मुझे कुछ भी याद नहीं आ रहा… मैं यहां क्या कर रही हूं?” एक्ट्रेस की ये बातें सुनकर सेट पर मौजूद लोग भी परेशान हो जाते हैं। वहीं, शो से जुड़े एक करीबी सूत्र के हवाले से सामने आई रिपोर्ट में दावा किया गया है कि स्टंट के बाद जैस्मिन को कुछ समय तक पिछली बातें याद नहीं आ रही थीं और सेट पर मौजूद सभी लोगों के लिए यह काफी तनावपूर्ण स्थिति थी। हालांकि, बताया गया कि यह स्थिति अस्थायी थी और बाद में सब सामान्य हो गया। इस घटना के सामने आने के बाद फैंस जैस्मिन की सुरक्षा को लेकर चिंता जता रहे हैं और सवाल कर रहे हैं कि आखिर स्टंट के दौरान ऐसा क्या हुआ था। बता दें कि जैस्मिन इससे पहले भी शो में मुश्किल स्टंट्स को लेकर अपने अनुभव साझा कर चुकी हैं।

First published on: Aug 11, 2026 06:27 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola