---विज्ञापन---
New OTT releases (September 7-September 13): इस हफ्ते OTT पर आ रहीं ये 7 शानदार फिल्में-सीरीज, देखें पूरी लिस्ट
New OTT releases (September 7-September 13): हर हफ्ते की तरह इस हफ्ते भी ओटीटी पर धमाल मचने वाला है. आइए इस हफ्ते रिलीज हो रही फिल्मों-सीरीज के बारे में जानते हैं.
New OTT releases (September 7-September 13): ओटीटी पर हर हफ्ते कुछ न कुछ खास होता है. सितम्बर 2026 ये हफ्ता भी मजेदार होने जा रहा है. JioHotstar, Netflix, Prime Video जैसे ओटीटी प्लेटफॉर्म पर इस हफ्ते कई शानदार फिल्में-सीरीज आ रही हैं. लिस्ट में अरशद वारसी और प्रतीक गांधी की जबरदस्त पॉलिटिकल क्राइम थ्रिलर 'घमासान' (Ghamasaan) भी शामिल है. आइए इस हफ्ते रिलीज होने वाली 7 फिल्मों और सीरीज की पूरी लिस्ट देखते हैं.
Fauda Season 5
नेटफ्लिक्स की पॉपुलर वेब सीरीज ‘फौदा’ अपने नए सीजन के साथ लौट रहा है. इसमें डोरोन (लियोर राज) की कहानी दिखाई गई है, जो सदमे से गुजर रहा है. वो मार्सिले जाता है ताकि अपने पुराने साथियों को रोक सके; ये साथी हमास के एक ऑपरेटिव से बदला लेने के लिए बिना इजाजत के एक मिशन पर निकल पड़े हैं. इसी दौरान डोरोन एक गुप्त ऑपरेशन में फंस जाता है, जिससे टीम को इज़राइल पर होने वाले एक बड़े हमले को रोकने के लिए वैश्विक खतरे और अपने ही आतंकवाद-विरोधी सिस्टम, दोनों का सामना करना पड़ता है. 8 सितम्बर से आप इसकी कहानी नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं.
Crew Girl
‘क्रू गर्ल’ नेटफ्लिक्स पर आ रही एक टीनएज स्पोर्ट्स ड्रामा सीरीज है, जो 16 साल की रोइंग स्टार टीगन ताओ (मिकू मार्टिन्यू) की कहानी दिखाती है. अपने पिता के फाइनेंशियल फ्रॉड स्कैंडल के बाद उसे ईस्टन प्रेप जाना पड़ता है, जो ईस्ट कोस्ट का एक नामी स्कूल है. वहां लड़कियों की कोई रोइंग टीम नहीं है, इसलिए टीगन लड़कों की टीम में कॉक्सवेन के तौर पर शामिल हो जाती है. मुश्किलें तब शुरू होती हैं जब वह टीम के कैप्टन जोश (सैमुअल ब्रॉन) और लोकल अंडरडॉग कैम (काइल क्लार्क) के साथ एक उलझे हुए रोमांटिक ट्रायंगल में फंस जाती है. सीरीज में जबरदस्त रोमांटिक ड्रामा देखने को मिलता है. ये सीरीज 10 सितम्बर को नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो रही है.
Stolen Heartbeats
11 सितम्बर को नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो रही थ्रिलर सीरीज ‘स्टोलन हार्टबीट्स’ की कहानी में एक भयानक हमले के बाद एनाबेल (रामी हेरेरा) कोमा में चली जाती है. उसके बचने की एकमात्र उम्मीद राफेल (जेरोनिमो कैंटिलो) है, जो एक नर्स है और जिसके पास मरे हुए लोगों की बातें सुनने और उनसे बात करने की अनोखी अलौकिक शक्ति है. एनाबेल को बहुत कम जानने के बावजूद, राफेल अपनी इस अनोखी शक्ति का इस्तेमाल करके उस हमले से जुड़े गहरे राज़ का पता लगाता है.
The Revolutionaries
'द रिवोल्यूशनरीज' (The Revolutionaries) निखिल आडवाणी द्वारा निर्देशित एक ऐतिहासिक पीरियड एक्शन थ्रिलर वेब सीरीज है. इसका प्रीमियर 11 सितंबर 2026 को Amazon Prime Video पर होगा. ये सीरीज उन युवा भारतीय स्वतंत्रता सेनानियों के सशस्त्र संघर्ष, बलिदान और गाथाओं को दर्शाती है जिन्होंने ब्रिटिश राज के खिलाफ बगावत की थी.
Ghamasaan
फिल्ममेकर तिग्मांशु धूलिया अपनी नई कहानी लेकर आ रहे हैं. उनके निर्देशन में बनी सीरीज 'घमासान' बुंदेलखंड के ऊबड़-खाबड़ इलाकों पर आधारित एक दमदार पॉलिटिकल क्राइम थ्रिलर है. इस सीरीज की कहानी महाराज (अरशद वारसी) - जो एक शातिर डकैत लीडर है - और आदित्य (प्रतीक गांधी) - जो उसे पकड़ने के लिए तैनात स्पेशल टास्क फोर्स का ऑफिसर है - के बीच चूहे-बिल्ली के तनावपूर्ण खेल पर केंद्रित है. ये सीरीज 11 सितम्बर को Amazon Prime Video पर रिलीज हो रही है.
Ali Baba aur 40 Bhoot
हॉरर और कॉमेडी से भरपूर सीरीज ‘अली बाबा और 40 भूत’ 11 सितंबर को जियोहॉटस्टार पर रिलीज हो रही है. ये सीरीज पारंपरिक "अली बाबा और चालीस चोर" की कहानी को एक मजेदार और डरावना ट्विस्ट देती है.
Prince of Mollywood
'प्रिंस ऑफ मॉलीवुड' एक मलयालम कॉमेडी-ड्रामा फिल्म है जो फिरोज (डैन डेविस) की जिंदगी पर आधारित है. फिरोज एक जुनूनी नौजवान है जो फिल्म इंडस्ट्री में अपनी जगह बनाने के लिए दृढ़ संकल्पित है. हालांकि फिरोज के पिता कभी नहीं चाहते कि उसका बीटा फिल्मों में काम करे. ये फिल्म 11 सितम्बर को जियोहॉटस्टार पर रिलीज हो रही है.
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.