Monday, 6 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

18+ रोमांटिक थ्रिलर का ओटीटी पर जलवा, झन्नाटेदार कहानी देख रह जाएंगे शॉक्ड

---विज्ञापन---

Ault Thriller: अगर आप रोमांटिक-थ्रिलर फिल्में देखना पसंद करते हैं, तो ये फिल्म खासकर आपके लिए हैं. आज हम आपके एक ऐसी थ्रिलर फिल्म लेकर आए हैं, जिसका सस्पेंस देख आपके रोंगटे खड़े ही जाएंगे. मलयालम भाषा की ये फिल्म इन दिनों ओटीटी पर खूब देखी जा रही है. इसकी कहानी के आगे आपको दृश्यम और अंधाधुन की कहानी भी फीकी लगेगी. चलिए इसके बारे में जानते हैं.

कौनसी फिल्म?

साल 2022 में आई इस मलयालम फिल्म का नाम 'उदल' है, जिसे रत्नेश रघुनंदन ने डायरेक्ट किया है. सस्पेंस और थ्रिल से भरपूर इस फिल्म में कई बोल्ड सीन्स भी हैं. इसलिए इसे सेंसर बोर्ड ने 'A' सर्टिफिकेट देकर पास किया था.

---Advertisement---

स्टारकास्ट

उदल में साउथ एक्ट्रेस दुर्गा कृष्णा, ध्यान श्रीनिवासन, इंद्रन्स और जूड एंथनी जोसेफ जैसे स्टार्स लीड रोल में हैं. सिनेमाघरों में फिल्म को काफी पसंद किया गया और अब ये ओटीटी पर भी जमकर नाम कमा रही है.

फिल्म की कहानी

फिल्म की कहानी शाइनी नाम की एक महिला के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसका पति विदेश में नौकरी करता है. घर पर शाइनी अपने छोटे बेटे, अंधे ससुर और बीमार चाची के साथ रह रही हैं. चाची भी काफी समय से बीमार हैं, तो वह उनकी भी देखभाल कर परेशान हो चुकी है.

---Advertisement---

खौफनाक साजिश

घर में अकेले रहते हुए शाइनी अपने कॉलेज के दोस्त किरण को पसंद करने लगती है. दोनों एक दूसरे को पसंद करते हैं और चाहते हैं कि कोई उनके बीच में न आए. ऐसे में दोनों मिलकर एक खौफनाक साजिश रचते हैं और चाची की हत्या कर डालते हैं.

पूरी कहानी देख रह जाएंगे दंग

दोनों चाहते हैं कि चच्ची की मौत की किसी को भनक न लगे और ये सामान्य मौत लगे. लेकिन इसी बीच उनका अंधा ससुर अपनी पत्नी की हत्या की साजिश के बारे में समझने लगता है. आगे की कहानी देखकर आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे. फर्स्ट हॉफ के बाद ये फिल्म और भी खतरनाक हो जाती है. पूरी कहानी आपको प्राइम वीडियो जाएगी. फिल्म में बोल्ड सीन्स की भरमार है.

---Advertisement---
First published on: Jul 06, 2026 06:57 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola