Tuesday, 28 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

Batwara 1947: आखिरी याद… ट्रेलर लॉन्च पर छलक पड़े सनी देओल के आंसू, राजकुमार संतोषी का धर्मेंद्र को लेकर खुलासा

'बंटवारा 1947' के ट्रेलर लॉन्च पर राजकुमार संतोषी ने धर्मेंद्र की आखिरी याद शेयर की. पिता का नाम सुनकर सनी देओल भावुक हो गए.

---विज्ञापन---

Batwara 1947 Trailer Launch Sunny Deol Emotional: 28 जुलाई को मुंबई में आमिर खान प्रोडक्शंस की मोस्टअवेटेड फिल्म ‘बंटवारा 1947’ का ट्रेलर लॉन्च हुआ. इस खास मौके पर फिल्म के लीड स्टार सनी देओल, शबाना आजमी, जावेद अख्तर और डायरेक्टर राजकुमार संतोषी समेत पूरी टीम मौजूद रही, लेकिन इस इवेंट का सबसे भावुक पल तब आया, जब राजकुमार संतोषी ने दिवंगत अभिनेता धर्मेंद्र से जुड़ी एक ऐसी याद शेयर की, जिसे सुनकर सनी देओल अपनी आंसुओं पर काबू नहीं रख पाए.

ट्रेलर लॉन्च में सनी देओल हुए इमोशनल

ट्रेलर लॉन्च के दौरान राजकुमार संतोषी ने बताया कि ‘बंटवारा 1947’ वह आखिरी फिल्म थी, जिसे धर्मेंद्र ने अपने निधन से पहले देखा था. उन्होंने कहा कि जब धर्मेंद्र ने फिल्म की कहानी सुनी थी, तब वह बेहद भावुक हो गए थे. कहानी सुनते-सुनते उनकी आंखों में आंसू आ गए थे और उन्होंने पूरी टीम को दिल से आशीर्वाद दिया था.

---विज्ञापन---

राजकुमार संतोषी ने बताया धर्मेंद्र से जुड़ा किस्सा

संतोषी ने मंच पर कहा, ‘धर्मेंद्र जी ने इस फिल्म को दिल से आशीर्वाद दिया, जब उन्होंने इसका नरेशन सुना तो उनकी आंखें नम हो गई थीं. बाद में फिल्म देखने के बाद भी उन्होंने कहा था, ‘राज ये पिक्चर बहुत चलेगी. आप लोगों ने बहुत अच्छा काम किया है.’ यह बात सुनते ही सनी देओल अपने पिता को याद कर भावुक हो गए. इवेंट में मौजूद लोगों ने भी इस पल को बेहद इमोशनल बताया.

आमिर खान ने भी शेयर किया था खास पल

फिल्म को लेकर आमिर खान भी पहले एक खास याद शेयर कर चुके हैं. पिछले साल 56वें इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ऑफ इंडिया (IFFI) में उन्होंने बताया था कि उन्हें धर्मेंद्र को यह फिल्म दिखाने का सौभाग्य मिला था. आमिर ने कहा था कि वह खुद को खुशकिस्मत मानते हैं कि धर्मेंद्र ने फिल्म देखी और उसे पसंद किया.

---विज्ञापन---

भारत-पाकिस्तान विभाजन पर बनी है कहानी

‘बंटवारा 1947’ भारत-पाकिस्तान विभाजन की पृष्ठभूमि पर आधारित एक भावनात्मक कहानी है. जिसमें इंसानियत, साहस और रिश्तों की ताकत को दिखाया गया है. फिल्म में सनी देओल के साथ प्रीति जिंटा, शबाना आजमी, करण देओल, अली फजल और अभिमन्यु सिंह अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे.

दमदार स्टारकास्ट और धांसू है म्यूजिक

फिल्म का म्यूजिक ए. आर. रहमान ने तैयार किया है, जबकि इसके गीत जावेद अख्तर ने लिखे हैं. दमदार स्टारकास्ट और भावुक कहानी से सजी ‘बंटवारा 1947’ 14 अगस्त को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी. बहरहाल, ट्रेलर लॉन्च से सामने आया यह भावुक पल अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है.

---विज्ञापन---
First published on: Jul 28, 2026 06:01 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola