मनोरंजन और टीवी जगत की दुनिया से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है. अपनी कमाल की कॉमेडी, बेहतरीन एक्टिंग से लाखों लोगों का दिल जीतने वाले एक मशहूर अभिनेता का निधन हो गया है. 85 साल की उम्र में अंतिम सांस लेने वाले इस कलाकार ने टीवी पर नेचर और बर्डवाचिंग को एक अलग पहचान दी. उनके चले जाने से दुनियाभर के फैंस और टीवी प्रेमियों के बीच शोक की लहर दौड़ गई है. आइए जानते हैं इस दिग्गज एक्टर ने आखिर कौन-कौन से शोज किए हैं और किस तरह पूरी दुनिया में अपनी पहचान बनाई.
85 की उम्र में निधन
ब्रिटेन के बेहद लोकप्रिय कॉमेडियन, एक्टर और नेचर एक्सपर्ट बिल ऑडी (Bill Oddie) का 85 साल की उम्र में निधन हो गया है. उनके एजेंट ने उनके निधन की पुष्टि करते हुए उन्हें देश का सबसे लोकप्रिय बर्डवाचर और नेचर का रक्षक बताया.
कॉमेडी शो से पाई पहचान
बिल ऑडी ने अपने करियर की शुरुआत एक कॉमेडियन के रूप में की थी. मशहूर कॉमेडी ग्रुप ‘द गुडीज’ (The Goodies) के जरिए वे घर-घर में पहचाने जाने लगे. उनके कॉमिक टाइमिंग और गानों को ब्रिटेन के साथ-साथ ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड में भी बहुत पसंद किया गया.
कई सुपरहिट शोज दिए
कॉमेडी के बाद बिल ऑडी ने टीवी पर पक्षियों और वाइल्डलाइफ (Wildlife) से जुड़े शो शुरू किए. ‘स्प्रिंगवॉच’ (Springwatch) और ‘बिल ऑडी गोज वाइल्ड’ (Bill Oddie Goes Wild) जैसे सुपरहिट शो के जरिए उन्होंने आम लोगों को अपने घर के आसपास मौजूद पक्षियों और नेचर से प्यार करना सिखाया.
कई हेल्थ प्रॉब्लम्स से जूझे
बिल ऑडी अपनी निजी जिंदगी में मानसिक स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं से भी जूझे. उन्होंने कभी भी अपने ‘बायपोलर डिसऑर्डर’ और डिप्रेशन को नहीं छिपाया और इस विषय पर हमेशा खुलकर बात की, जिससे कई लोगों को प्रेरणा मिली.
दिग्गजों ने जताया गहरा दुख
बिल ऑडी के निधन पर मनोरंजन जगत और वाइल्डलाइफ कम्युनिटी के दिग्गजों ने गहरा शोक जताया है. टीवी प्रेजेंटर क्रिस पैकहम और मशहूर हस्तियों ने उन्हें एक दूरदर्शी और हमेशा याद रहने वाला महान कलाकार बताया.