Tuesday, 28 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

दिग्गज अभिनेता देव आनंद के बेटे सुनील आनंद का निधन, 70 की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा

Sunil Anand Passes Away: महान अभिनेता देव आनंद के बेटे और फिल्ममेकर सुनील आनंद का 70 साल की उम्र में निधन हो गया है. लंदन में हार्ट अटैक के कारण हुए उनके निधन से बॉलीवुड में शोक की लहर है.

---विज्ञापन---

Sunil Anand Passes Away: बॉलीवुड और हिंदी सिनेमा जगत से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है. इंडस्ट्री के सबसे बड़े और महान अभिनेताओं में से एक दिवंगत सुपरस्टार देव आनंद के बेटे सुनील आनंद का निधन हो गया है. 70 साल की उम्र में अंतिम सांस लेने वाले इस अभिनेता और फिल्ममेकर ने लंदन में दुनिया को अलविदा कहा. पिछले कुछ समय से बीमार चल रहे सुनील आनंद के निधन से पूरे फिल्म जगत और उनके परिवार में मातम छा गया है.

70 साल की उम्र में हुआ निधन

हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता देव आनंद (Dev Anand) और अभिनेत्री कल्पना कार्तिक के बेटे सुनील आनंद (Sunil Anand) का निधन हो गया है. 70 साल की उम्र में लंदन में उन्होंने अंतिम सांस ली. रिपोर्ट्स के मुताबिक, दिल का दौरा पड़ने से उनका निधन हुआ.

---विज्ञापन---

भतीजी ने जारी किया बयान

सुनील आनंद के निधन के बाद उनकी भतीजी जीना नारंग ने परिवार की तरफ से आधिकारिक बयान जारी किया. उन्होंने इस दुखद समय में फैंस और मीडिया से परिवार की निजता यानी प्राइवेसी बनाए रखने की अपील की और सभी की प्रार्थनाओं के लिए धन्यवाद दिया.

स्विट्जरलैंड में हुआ था जन्म

सुनील आनंद का जन्म 30 जून 1956 को स्विट्जरलैंड के ज्यूरिख शहर में हुआ था. उन्होंने वाशिंगटन डीसी की अमेरिकन यूनिवर्सिटी से पढ़ाई पूरी की थी. विदेश से पढ़ाई खत्म करने के बाद वे भारत लौटे और उन्होंने अपने पिता के साथ फिल्मों में काम करना शुरू किया.

---विज्ञापन---

आनंद और आनंद’ से डेब्यू

सुनील ने साल 1984 में फिल्म ‘आनंद और आनंद’ से बॉलीवुड में कदम रखा था, जिसमें वे अपने पिता देव आनंद के साथ नजर आए थे. इसके बाद उन्होंने ‘कार थीफ’ और ‘मैं तेरे लिए’ जैसी फिल्मों में काम किया. एक्टिंग के बाद उन्होंने डायरेक्शन में भी हाथ आजमाया था.

पिता की विरासत को संभाला

साल 2011 में पिता देव आनंद के निधन के बाद सुनील आनंद ने उनके होम प्रोडक्शन बैनर ‘नवकेतन फिल्म्स’ (Navketan Films) की जिम्मेदारी संभाली थी. वे लगातार अपने पिता की ऐतिहासिक फिल्मों और उनकी शानदार विरासत को सहेजने के काम में लगे हुए थे.

---विज्ञापन---
First published on: Jul 28, 2026 07:25 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola