Thursday, 20 August, 2026

---विज्ञापन---

Back

Friday OTT releases (August 21, 2026): ‘जन नायकन’ से ‘चेन्नई लव स्टोरी’ तक, इस फ्राइडे ओटीटी पर आ रहीं ये 5 नई फिल्में और शो

Friday OTT releases (August 21, 2026): शुक्रवार का दिन मनोरंजन के लिहाज से काफी खास होता है. ओटीटी से लेकर सिनेमाघरों तक इस दिन कई नई फिल्में और शोज रिलीज होते हैं. आइए जानते हैं कि इस शुक्रवार 21अगस्त को ओटीटी पर क्या कुछ खास होने वाला है.

Friday OTT releases (August 21, 2026): ओटीटी पर इस शुक्रवार यानी 21 अगस्त, 2026 को कई शानदार फिल्में और वेब सीरीज दस्तक दे रही हैं. थलापति विजय की एक्शन-थ्रिलर 'जन नायकन' से लेकर रवि किशन, विशाल जेठवा, अमेय वाघ, शाश्वत चटर्जी और जिस्शु सेनगुप्ता की डार्क-कॉमेडी क्राइम ड्रामा 'क्लीन अप कंपनी' तक इस हफ्ते धांसू फिल्में और सीरीज ओटीटी पर आ रही हैं. आइए पूरी लिस्ट देखते हैं.

Jana Nayagan - ZEE5

थलापति विजय की आखिरी फिल्म ‘जन नायकन’ सिनेमाघरों में तहलका मचाने के बाद अब ओटीटी पर दस्तक दे रही है. फिल्म में विजय ने वेट्री कोंडन का किरदार निभाया है, जो पहले पुलिस ऑफिसर होता है लेकिन बाद में एक केस के सिलसिले में जेल चला जाता है. वो अपने गुजर चुके दोस्त की बेटी, विजी की देखभाल की जिम्मेदारी लेता है. विजी को उसके डर से बाहर निकालने और उसके पिता के भारतीय सेना में शामिल होने के सपने को पूरा करने में मदद करने के लिए, वेट्री उसके मेंटर बन जाता है. इसी दौरान वेट्री को अपने देश को एक बहुत बड़े खतरे से बचाना होता है. 21 अगस्त को ये फिल्म Zee5 पर आ रही है.

---Advertisement---

Facing El Chapo - Netflix

असली घटनाओं पर आधारित ये एक जबरदस्त क्राइम-एक्शन थ्रिलर फिल्म है. ये फिल्म मैक्सिकन पुलिस ऑफिसर आर्टुरो कारमोना (अल्फोंसो हेरेरा) और हेक्टर रोसालेस (नोए हर्नांडेज) और कुख्यात ड्रग लॉर्ड जोकिन "एल चापो" गुजमैन के बीच हुई एक मुठभेड़ की कहानी दिखाती है. 21 अगस्त से आप इस फिल्म को नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं.

Clean Up Company - Amazon MX Player

'क्लीन अप कंपनी' एक डार्क-कॉमेडी क्राइम थ्रिलर है, जो सारिबगंज नाम के एक भ्रष्ट बॉर्डर टाउन पर आधारित है. कहानी है तीन दोस्तों—राजू, स्वपन और गोल्डी—की, जो गलती से क्राइम सीन की सफाई करने और लाशों को ठिकाने लगाने के फायदे वाले, लेकिन खतरनाक काम में फंस जाते हैं. आगे जैसे-जैसे उनका बिज़नेस बढ़ता है, तीनों अपराध के एक खतरनाक जाल और एक पक्के इरादे वाले पुलिस ऑफिसर की जांच में उलझ जाते हैं. ये सीरीज MX Player पर आप 21 अगस्त को रिलीज हो रही है.

---Advertisement---

Pyaar Prema Kalyanam - Netflix

प्यार प्रेम कल्याणम, यह आज के दौर की शानदार तमिल फैमिली ड्रामा फिल्म है. इसकी कहानी पावी (सान्वी मेघना) के इर्द-गिर्द घूमती है, जो एक सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर है और शादी के बाद अपना पुश्तैनी घर छोड़ने से इनकार कर देती है. इसके बजाय, उसका पति एलन उसके परिवार के साथ रहने लगता है, जिससे घर में अलग-अलग तरह के मजेदार ड्रामे देखने को मिलते हैं.

Chennai Love Story - SonyLIV

ये एक तेलुगु रोमांटिक ड्रामा फिल्म है. इसकी कहानी निवेदिता (श्री गौरी प्रिया) के इर्द-गिर्द घूमती है, जो एक IT प्रोफेशनल है. उसकी जिंदगी तब बिखर जाती है जब शादी के दिन उसका मंगेतर उसे छोड़कर चला जाता है. डिप्रेशन से जूझते हुए निवेदिता चेन्नई चली जाती है, जहां हालात उसे स्टीवन (किरण अब्बावरम) के साथ एक अपार्टमेंट शेयर करने पर मजबूर कर देते हैं. स्टीवन एक अनाथ और पॉजिटिव सोच वाला लड़का है और फिल्ममेकर बनना चाहता है. दोनों साथ रहते पहले दोस्ती और फिर प्यार में पड़ जाते हैं.

---Advertisement---
First published on: Aug 20, 2026 03:16 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola