Thursday, 20 August, 2026

---विज्ञापन---

Back

कहां गायब हो गए सलमान खान के ऑनस्क्रीन पिता? नाम, शोहरत और दौलत कमाने के बाद बने होटल के मालिक

Salman Khan Onscreen Father: बॉलीवुड के इस दिग्गज एक्टर ने सालों पहले फिल्म और एक्टिंग को छोड़ दिया और अब होटल का बिजनेस कर रहे हैं. अधिक जानकारी के लिए E24 का यह वीडियो देखें…

Edited By : Pooja Mishra | Updated: Aug 20, 2026 15:41
Share :

Salman Khan Onscreen Father: बॉलीवुड के ऐसे कई एक्टर्स हैं, जिन्होंने बड़ी और हिट फिल्मों में यादगार किरदार निभाए हैं, लेकिन आज गुमनामी की जिंदगी जी रहे हैं. ऐसे ही एक दिग्गज के बारे में आज हम आपको बताने वाले हैं, इस एक्टर का रिश्ता बच्चन परिवार से जुड़ा है. इसके अलावा, इनका सलमान खान के साथ भी खास कनेक्शन हैं. ये दिग्ग्ज कोई और नहीं बल्कि राजीव वर्मा हैं, जिन्होंने फिल्म ‘मैंने प्यार किया’ में सलमान खान के पिता का किरदार निभाया था। वहीं, राजीव वर्मा रिश्ते में अमिताभ बच्चन के साडू भाई लगते हैं.

राजीव वर्मा ने कई हिट फिल्मों में काम किया, जिससे उन्होंने नाम, शोहरत और दौलत कमाई. लेकिन अब वो लाइमलाइट से दूर गुमनामी भरी जिंदगी बिता रहे हैं. राजीव वर्मा एक्टिंग छोड़कर अब होटल बिजनेस से जुड़ गए हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक राजीव वर्मा ने करीब पिछले 11 साल से अपनी पत्नी रीता के साथ भोपाल में थिएटर के साथ-साथ होटल का बिजनेस कर रहे हैं. वो भोपाल में होटल सरल ग्रुप के मालिक हैं. अधिक जानकारी के लिए E24 का यह वीडियो देखें…

---विज्ञापन---
First published on: Aug 20, 2026 03:41 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola