Thursday, 20 August, 2026

---विज्ञापन---

Back

Vibe का पोस्टर रिलीज, एक्शन अवतार में दिखें प्रीति और कुणाल, जानें कब सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म?

कुणाल खेमू एक बार फिर दर्शकों को अपनी फिल्म के जरिए एंटरटेन करने जा रहे हैं. उनकी अपकमिंग फिल्म 'वाइब' का पहला पोस्टर रिलीज हो गया है. जिसमें उनके साथ प्रीति जिंटा नजर आएंगी.

बॉलीवुड का एक ऐसा एक्टर जिसने बचपन से अपनी एक्टिंग का हुनर दिखाया और फिर दर्शकों को दीवाना बना दिया फिर धीरे से इंडस्ट्री से दूरी बना ली लेकिन अब जहां ओटीटी की दुनिया से वापसी की, फिर वहीं बड़े पर्दे पर आने की पूरी तैयारी कर ली, जी हां हम कुणाल खेमू की बात कर रहे हैं, जो एक बार फिर दर्शकों को अपनी फिल्म के जरिए एंटरटेन करने जा रहे हैं. उनकी अपकमिंग फिल्म ‘वाइब’ का पहला पोस्टर रिलीज हो गया है. जिसमें उनके साथ प्रीति जिंटा, स्पर्श श्रीवास्तव और वंशिका धीर अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे. पोस्टर सामने आते ही फिल्म को लेकर फैंस की एक्साइटमेंट बढ़ गई है.

‘वाइब’ का पोस्टर रिलीज

फिल्म के पोस्टर को देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि कहानी चार दोस्तों के इर्द गिर्द घूमने वाली है. चारों की जिंदगी सामान्य तरीके से चल रही होती है, लेकिन अचानक कुछ ऐसा होता है, जो उनकी पूरी जिंदगी बदल देता है. इसके बाद दोस्ती, मुश्किलों और एक-दूसरे का साथ निभाने की कहानी शुरू होती है.

---विज्ञापन---

कुणाल का दिखा खास अंदाज

पोस्टर में कुणाल खेमू अलग अंदाज में नजर आ रहे हैं. पोस्टर देखकर ऐसा लग रहा है कि वह किसी बड़ी मुसीबत फंसे होते हैं. वहीं प्रीति जिंटा का लुक सबसे ज्यादा ध्यान खींच रहा है. वह बेहद कॉन्फिडेंट और दमदार अंदाज में दिखाई दे रही हैं. उनका लुक देखकर लग रहा है कि फिल्म में उनका किरदार काफी मजबूत और दिलचस्प होने वाला है.

पोस्टर में क्या है खास?

वंशिका धीर पोस्टर में हैरान और परेशान नजर आ रही हैं, जबकि स्पर्श श्रीवास्तव नीचे बैठे दिखाई दे रहे हैं. चारों किरदारों को एक ही मुसीबत में फंसा देखकर कहानी को लेकर उत्सुकता बढ़ गई है.

कब रिलीज होगी वाइब?

‘वाइब’ की कहानी लिखने के साथ-साथ इसका डायरेक्शन भी कुणाल खेमू ने किया है. फिल्म का निर्माण कुणाल खेमू और चिराग निहलानी ने ड्रोंगो फिल्म्स के बैनर तले किया है. यह फिल्म 18 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. वहीं फिल्म का टीजर कब आएगा, इसे लेकर मेकर्स की ओर से जल्द ही अपडेट सामने आने की उम्मीद है.

---विज्ञापन---

वर्कफ्रंट पर स्टार्स

कुणाल खेमू इस फिल्म के साथ निर्देशन की दुनिया में फिर वापसी कर रहे हैं. इससे पहले उन्होंने ‘मडगांव एक्सप्रेस’ का निर्देशन किया था. वहीं प्रीति जिंटा लंबे समय बाद एक अलग और मजेदार अंदाज में नजर आने वाली हैं.

दोस्ती की नई कहानी

‘लापता लेडीज’ से पहचान बनाने वाले स्पर्श श्रीवास्तव भी फिल्म में अहम भूमिका निभा रहे हैं. उनके अलावा वंशिका धीर इस फिल्म के जरिए बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही हैं. ऐसे में ‘वाइब’ की फ्रेश स्टारकास्ट और दोस्ती से जुड़ी कहानी फिल्म को खास बना सकती है.

---विज्ञापन---
First published on: Aug 20, 2026 03:44 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola