वो हसीना, जिनकी खूबसूरती और अदाकारी ने लाखों दिलों पर राज किया, आज भी किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। यहां बात हो रही है मनीषा कोइराला की, जिन्होंने अपने फिल्मी करियर में कई यादगार किरदार निभाए। लेकिन उनकी जिंदगी सिर्फ फिल्मों की चमक-दमक तक सीमित नहीं रही। उनकी पर्सनल लाइफ में भी कई उतार-चढ़ाव आए और रिश्तों को लेकर उनका एक पुराना बयान आज भी चर्चा में रहता है। मनीषा ने खुद से सवाल किया था कि आखिर वह बार-बार गलत मर्दों की तरफ क्यों आकर्षित होती हैं? 16 अगस्त 1970 को नेपाल के काठमांडू में जन्मीं मनीषा 2026 में 56 साल की हो चुकी हैं। नेपाली सिनेमा से करियर शुरू करने के बाद उन्होंने 1991 में ‘सौदागर’ से बॉलीवुड में कदम रखा। इसके बाद ‘1942: ए लव स्टोरी’, ‘बॉम्बे’, ‘खामोशी: द म्यूजिकल’, ‘गुप्त’ और ‘दिल से’ जैसी फिल्मों में अपनी शानदार अदाकारी से अलग पहचान बनाई। पर्सनल लाइफ की बात करें तो उनका नाम कई लोगों के साथ जोड़ा गया, जिनमें नाना पाटेकर, डीजे हुसैन, Crispin Conroy और प्रशांत चौधरी जैसे नाम शामिल रहे। हालांकि, इनमें से कई रिश्ते सिर्फ मीडिया रिपोर्ट्स और चर्चाओं तक सीमित रहे। 2010 में उन्होंने नेपाली बिजनेसमैन सम्राट दहल से शादी की, लेकिन करीब दो साल बाद 2012 में दोनों का तलाक हो गया। इसी दौर में मनीषा ने अपने रिश्तों के पैटर्न पर सवाल उठाते हुए पूछा कि आखिर वह बार-बार गलत मर्दों की ओर क्यों आकर्षित होती रही हैं।
---विज्ञापन---
एक्ट्रेस ने दिया कॉन्ट्रोवर्शियल बयान, शादीशुदा एक्टर संग अफेयर के चर्चे! स्टेटमेंट हो रहा वायरल!
वो हसीना, जिनकी खूबसूरती और अदाकारी ने लाखों दिलों पर राज किया, आज भी किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। यहां बात हो रही है मनीषा कोइराला की, जिन्होंने अपने फिल्मी करियर में कई यादगार किरदार निभाए। लेकिन उनकी जिंदगी सिर्फ फिल्मों की चमक-दमक तक सीमित नहीं रही।
First published on: Aug 16, 2026 04:10 PM
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.
Sponsored Links by Taboola