Thursday, 20 August, 2026

---विज्ञापन---

Back

‘दुनिया खत्म…’, पहली पत्नी को याद कर फूटा पवन सिंह के सब्र का बांध, एक-एक शब्द में छलका दर्द

‘भोजपुरी बवाल’ में पवन सिंह ने अपनी पर्सनल लाइफ के जुड़े कुछ ऐसे राजों पर से पर्दा उठाया हैं, जिसे सुनकर फैंस भावुक हो गए.

Pawan singh

भोजपुरी के पावरस्टार पवन सिंह इन दिनों रियलिटी शो ‘भोजपुरी बवाल’ में छाए हुए हैं, हाल ही में उन्होंने अपनी लाइफ से जुड़े एक ऐसे दुखद पल से पर्दा उठाया है, जिसने वहां मौजूद हर इनसान की आंखें नम कर दी. पवन सिंह ने अपनी पहली पत्नी नीलम सिंह को याद किया और उनके निधन से जुड़ी दर्दनाक कहानी सुनाई. इस दौरान अभिनेता खुद को रोक नहीं पाए और रो पड़े.

‘मैंने देवी पाई थी और फिर उसे खो दिया’

शो में अपनी पहली पत्नी को याद करते हुए पवन सिंह ने कहा कि उन्होंने देवी पाई थी, लेकिन फिर उन्हें खो दिया. अभिनेता ने अपनी जिंदगी के उस मुश्किल दौर को याद करते हुए कहा, ‘एक दिन मैं शूटिंग से घर लौटा और दरवाजा खोला तो मेरी दुनिया खत्म हो चुकी थी.’

---विज्ञापन---

माहौल क्यों हउआ भावुक?

पवन की ये बातें सुनकर माहौल भावुक हो गया. उन्होंने आगे कहा कि जब तक इस शरीर में जान है, यही उनका जीवन है. अपनी पहली पत्नी को याद करते हुए पवन सिंह की आंखों से आंसू छलक पड़े.

शादी के एक साल बाद हुई थी नीलम की मौत

पवन सिंह की पहली पत्नी नीलम सिंह का निधन 8 मार्च 2015 को मुंबई स्थित उनके घर में हुआ था. रिपोर्ट्स के मुताबिक, नीलम ने आत्महत्या की थी. उस समय इस घटना ने भोजपुरी इंडस्ट्री को भी झकझोर दिया था. पवन सिंह और नीलम की शादी साल 2014 में हुई थी. शादी के महज एक साल बाद नीलम के निधन ने अभिनेता को गहरा सदमा दिया था.

---विज्ञापन---

ज्योति सिंह से चल रही अनबन

नीलम के निधन के कुछ साल बाद पवन सिंह ने साल 2018 में ज्योति सिंह से दूसरी शादी की थी. हालांकि, यह रिश्ता भी विवादों से दूर नहीं रह सका. दोनों के बीच लंबे समय से अनबन की खबरें आती रही हैं और उनका तलाक का मामला कोर्ट तक पहुंच चुका है.

‘भोजपुरी बवाल’ में खुल रहे सितारों के राज

‘भोजपुरी बवाल’रियलिटी शो में पवन सिंह के साथ दिनेश लाल यादव निरहुआ और आम्रपाली दुबे भी नजर आ रहे हैं. शो में भोजपुरी इंडस्ट्री के ये सितारे अपनी जिंदगी और रिश्तों से जुड़े कई किस्से शेयर कर रहे हैं. जिसकी वजह से शो के कई एपिसोड इंटरनेट पर बवाल काट रहे हैं. यह शो 2 अगस्त से जियो हॉटस्टार पर स्ट्रीम हो चुका है.

---विज्ञापन---
First published on: Aug 20, 2026 04:47 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola