Thursday, 20 August, 2026

---विज्ञापन---

Back

रवि किशन के ‘गुच्ची’ डांस ने सोशल मीडिया पर मचाई धूम, सिंगर अरूब खान बोलीं- ‘ये चौंकाने वाला था’

Gucci Singer Aroob Khan: एक्टर रवि किशन के वायरल डांस स्टेप्स से सिंगर अरूब खान का 2020 का गाना ‘गुच्ची’ एक बार फिर सुर्खियों में छा गया है. गाने की पॉपुलरिटी पर हाल ही में सिंगर अरूब ने अपना रिएक्शन दिया है.

Gucci Singer Aroob Khan Reacts To Ravi Kishan Making The Song Viral Again

Gucci Singer Aroob Khan: सोशल मीडिया पर इन दिनों अरूब खान का 2020 का गाना ‘गुच्ची’ खूब ट्रेंड कर रहा है. रवि किशन की वायरल वीडियोज की वजह से इस गाने को एक बार फिर से जबरदस्त पॉपुलैरिटी मिल रही है. इस गाने पर लगातार रवि किशन की तरह-तरह की वीडियोज वायरल हो रही हैं. ऐसे में इस गाने की सिंगर ने इसपर अपनी बात रखी और रवि किशन के साथ इसके जुड़ाव के बारे में भी बात किया है. सिंगर अरूब ने भविष्य में भोजपुरी स्टार रवि किशन के साथ कोलैबोरेशन की भी इच्छा जताई है.

‘गुच्ची’ की सिंगर ने दी प्रतिक्रिया

हिंदुस्तान टाइम्स को दिए एक इंटरव्यू में अरूब खान ने कहा, “ये बिल्कुल अनएक्सपेक्टेड था. पहले जब ये शुरू हुआ, तो मेरे एक्सप्लोर पर अचानक वीडियो दिखने लगे, और मैंने सोचा, ‘ठीक है, ठीक है.’ और फिर अचानक ये हर जगह फैल गया. ये मेरे लिए एक झटके जैसा था, और मैं यह देखकर सचमुच हैरान रह गई कि ये पूरे इंटरनेट पर फैल गया है,”

---विज्ञापन---

इंटरव्यू में सिंगर ने बताया कि उनके दोस्त और परिवार वाले भी उन्हें रवि किशन की रील्स भेजने लगे. उन्होंने कहा कि ये सब उनके लिए काफी मजेदार और शॉकिंग एक्सपीरियंस था. अरूब ने कहा कि उनको बहुत खुशी हो रही है कि इतने साल बाद भी लोग और खासतौर पर Gen Z भी उनके गाने को पसंद कर रहे हैं और ट्रेंड में शामिल हो रहे हैं.

रवि किशन के साथ कोलेब करना चाहती हैं अरूब

इंटरव्यू के दौरान 6 साल पहले आए अपने गाने ‘गुच्ची’ के दोबारा वायरल होने के बाद अरूब खान अब रवि किशन के साथ कोलेबोरेशन करना चाहती हैं. उन्होंने कहा कि अच्छे म्यूजिक की कोई एक्सपायरी डेट नहीं होती. अगर गाना अच्छा है तो लोग कभी भी उससे जुड़ सकते हैं. अरूब ने बताया कि उन्होंने अपनी टीम से रवि किशन से कॉन्टैक्ट करने के लिए भी कहा है. सिंगर के मुताबिक, रवि किशन ‘OG’ हैं और उन्होंने एक ट्रेंड सेट किया है.

सलमान खान के लिए गाना चाहती हैं अरूब खान

इंटरव्यू के दौरान अरूब खान ने अपने करियर को लेकर कहा कि वो आगे चलकर सलमान खान की किसी फिल्म से बॉलीवुड में प्लेबैक सिंगिंग की शुरुआत करेंगी और सुनिधि चौहान के साथ भी काम करना चाहती हैं. सिंगर ने कहा, “मेरी इच्छा है कि मैं सलमान खान के लिए गा सकूं. मुझे उम्मीद है कि भविष्य में मुझे सुनिधि चौहान के साथ काम करने का मौका मिलेगा. वो मेरी प्रेरणा रही हैं. सलमान की फिल्म में सुनिधि के साथ काम करना बहुत अच्छा होगा.”

---विज्ञापन---

First published on: Aug 20, 2026 04:12 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola