Wednesday, 2 September, 2026

---विज्ञापन---

Back

‘वो अभी भी खुलेआम घूम रहे…’ अंकित बलियान की तेरहवीं पर छलका पत्नी का दर्द, मुख्य आरोपी को लेकर किया बड़ा दावा

Ankit Baliyan Murder Case Update: अंकित बलियान के परिवार ने बुधवार को सिंगर की तेरहवीं की रस्म पूरी की. इस दौरान सिंगर की पत्नी स्वाति ने कहा, 'हमें अभी तक पूरा न्याय नहीं मिला है.'

Ankit Baliyan Murder Case Update: हरियाणवी म्यूजिक इंडस्ट्री के जाने-माने गायक और अभिनेता अंकित बलियान के हत्याकांड को लेकर एक नया अपडेट सामने आया है. दरअसल, उत्तर प्रदेश के शामली जिले में 26 अगस्त को अंकित बलियान की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. इस घटना ने जहां पूरे देश को दहला दिया, वहीं अंकित बलियान का परिवार इंसाफ और आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहा है. परिवार का कहना है कि न्याय अभी अधूरा है, क्योंकि कई आरोपी अभी भी फरार हैं. चलिए जानते हैं कि उनके परिवार ने क्या कुछ कहा है.  

अंकित बलियान की तेरहवीं

बुधवार को भारी पुलिस सुरक्षा के बीच अंकित बलियान के परिवार ने सिंगर की तेरहवीं की रस्म पूरी की. इस दौरान रिश्तेदार पारंपरिक अनुष्ठानों और हवन के लिए एकत्रित हुए. एएनआई से बात करते हुए अंकित बलियान की पत्नी स्वाति ने कहा कि उनके परिवार को अभी तक पूरा न्याय नहीं मिला है. अब तक केवल दो आरोपियों को ही गिरफ्तार किया गया है.

---Advertisement---

'पूरा न्याय नहीं मिला...'

स्वाति ने कहा, 'हमें अभी तक पूरा न्याय नहीं मिला है. अब तक सिर्फ दो आरोपियों को पकड़ा गया है. मैंने सुना है कि मुख्य आरोपी एक बहुत अच्छे और धनी परिवार से है. हम ग्रामीण परिवार से हैं और हमारा परिवार बड़ा नहीं है.'

आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग

अंकित बलियान की पत्नी स्वाति ने सरकार से अपील की कि इस मामले में नामजद सभी लोगों के खिलाफ जल्द से जल्द कार्रवाई की जाए. उन्होंने कहा, 'मैं चाहती हूं कि सरकार सभी आरोपियों के खिलाफ जल्द से जल्द कार्रवाई करे. मैं सभी राजनेताओं से यह भी कहना चाहती हूं कि इस मामले पर कोई राजनीति न करे. उन्हें हमारी पीड़ा को समझना चाहिए.'

---Advertisement---

'आरोपी अभी भी खुलेआम घूम रहे...'

स्वाति ने आगे कहा, 'हमें न्याय चाहिए। हमारी आर्थिक स्थिति भी अच्छी नहीं है। हमने परिवार की सारी संपत्ति उसे दे दी है. हमारा परिवार कर्ज में डूबा हुआ है और हमारा इकलौता सहारा हमें छोड़कर चला गया. हमारा घर लगभग बर्बाद हो चुका है. लेकिन सबसे दुखद बात यह है कि आरोपी अभी भी खुलेआम घूम रहे हैं.'

'जड़ तक पहुंचना जरूरी...'

बलियान की भाभी रीना ने कहा, 'हम चाहते हैं कि सभी दोषियों को सजा मिले. पेड़ की जड़ तक पहुंचना जरूरी है, न कि सिर्फ उसकी शाखाएं काटना. वरना, वही नेटवर्क फिर से उभर सकता है और किसी और को बर्बाद कर सकता है. हम चाहते हैं कि इस मामले में आरोपित सभी आठ से दस लोगों को न्याय के कटघरे में लाया जाए.'

---Advertisement---
First published on: Sep 02, 2026 03:44 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola