Thursday, 25 June, 2026

---विज्ञापन---

Back

कौन है ‘महाभारत’ की द्रौपदी रूपा गांगुली? जिसने बंगाल इलेक्शन में रचा इतिहास

---विज्ञापन---

4 मई को बंगाल इलेक्शन का रिजल्ट आया है. जिसमें बीजेपी ने ऐतिहासिक जीत दर्ज कराई है. इतना ही नहीं इस इलेक्शन में महाभारत में द्रौपदी का रोल कर चुकी रूपा गांगुली ने भी बाजी मारी है. रूपा गांगुली जो एक वक्त पर भारतीय टेलीविजन का जाना मानी चेहरा हुआ करती थीं. तो चलिए जानते हैं कि आखिर कौन हैं रूपा गांगुली, जिन्होंने ग्लैमर की दुनिया छोड़ राजनीति में अपनी एक अलग पहचान हासिल की है.

द्रौपदी के रोल से रूपा बनी पॉपुलर

रूपा गांगुली 25 नवंबर 1966 कोलकाता में जन्मी. वह एक बंगाली परिवार से ताल्लुक रखती हैं. रूपा हिंदी टीवी इंडस्ट्री का जाना मानी चेहरा है. जब भी उनका नाम आता है, तो हमेशा ही उनके बीआर चोपड़ा की महाभारत वाली द्रौपदी की छवि को याद किया जाता है. इस किरदार ने उन्हें रातों रात स्टार बना दिया था. इस किरदार में उन्होंने जान फूंक दी थी. आज भी लोग उनके इस रोल को याद करते हैं. बताया जाता है कि वह द्रौपदी के चीर हरण का सीन करते हुए फूट-फूट कर रोईं थी.

---Advertisement---

बंगाली सिनेमा से हिंदी सिनेमा तक किया काम

अपनी आवाज, एक्टिंग और बेहतरीन हाव-भाव से एक अलग ही पहचान बनाई है. उन्होंने बंगाली सिनेमा से लेकर हिंदी सिनेमा तक अपनी पहचान बनाई है. इतना ही नहीं वह कई नेशनल अवॉर्ड भी अपने नाम कर चुकी हैं.

एक्टिंग के अलावा गाए गाने, जीता नेशनल अवॉर्ड

रूपा गांगुली सिर्फ एक एक्ट्रेस ही नहीं बल्की वह बेहतरीन सिंगर भी हैं. उन्होंने तमाम बंगाली फिल्मों के लिए गाने गाए हैं. उन्होंने फिल्म आबोहोमान के लिए अपनी आवाज दी थी. इस फिल्म में अपने गाने के लिए उन्हें नेशनल अवॉर्ड से भी नवाजा गया था. इन सभी के अलावा रूपा एक्टिंग और सिंगिंग के अलावा सामाजिक कार्यकर्ता भी हैं.

---Advertisement---

2015 में ज्वाइन की बीजेपी

वहीं, उनके राजनीतिक करियर की लेकर बात करें तो उन्होंने साल 2015 में बीजेपी ज्वाइन की थी. उन्होंने राजनीति में अपना करियर बनाने के लिए कड़ी मेहनत की. उन्होंने जमीनी स्तर पर काम किया. लोगों से मुलाकातें की, रैलियों की, विरोध प्रदर्शन में लाठियां भी खाई.

ममता बनर्जी को दी कड़ी टक्कर

बता दें कि उन्होंने साल 2016 में टीएमसी की ममता बनर्जी को कड़ी टक्कर दी थी. उन्होंने महिला सुरक्षा, भ्रष्टाचार और बंगाल के विकास जैसे तमाम मुद्दे उठाए. ग्राउंड लेवल पर काम करने और लोगों से कनेक्ट होने के बाद उन्हें इस बार बंगाल के इलेक्शन में जीत हासिल हुई है.

---Advertisement---

बंगाल इलेक्शन में हासिल की जीत

रूपा गांगुली ने बंगाल में सोनारपुर दक्षिण विधानसभा सीट से चुनाव लड़ा था और उन्होंने 35 हजार 782 वोटों से जीत हासिल की. रूपा गांगुली को 1 लाख 28 हजार 970 वोट मिले हैं. उन्होंने तृणमूल कांग्रेस की अरुंधति मैत्रा उर्फ लवली मैत्रा को बुरी तरह से हराया है. अरुंधति मैत्रा भी टीवी की जानी मानी एक्ट्रेस हैं.

First published on: May 05, 2026 05:01 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola