---विज्ञापन---
12 Kg बढ़ाया फिर 15 Kg घटाया वजन… एक फिल्म के लिए इस एक्टर ने बार-बार बदला शरीर का ढांचा
Actor Boby Transformation : बॉलीवुड में अब फिल्मों की डिमांड के हिसाब से एक्टर का बॉडी ट्रांसफॉर्मेशन करना काफी हद तक नॉर्मल हो गया है. ऐसा ही कुछ संजय लीला भंसाली की फिल्म 'लव एंड वॉर' के एक्टर विक्की कौशल ने भी इस फिल्म के लिए किया है. इस फिल्म में विक्की दो अलग-अलग अवतार में दिखाई देंगे, जिसके लिए विक्की ने काफी कड़ी मेहनत भी की है. चलिए, आपको बताते हैं कि आखिर विक्की कौशल ने इस फिल्म के लिए किस हद तक पसीना बहाया है.
पहले वजन बढ़ाया और फिर उसे...
एचटी सिटी की रिपोर्ट के अनुसार, संजय लीला भंसाली के साथ अपनी पहली फिल्म 'लव एंड वॉर' में विक्की कौशल ने अपने किरदार के दो अलग-अलग रूप पर्दे पर उतारने के लिए अपने शरीर के ढांचे को बदला है. पहले उन्होंने अपना वजन बढ़ाया और फिर उसे घटाया.
12 किलो वजन बढ़ाया...
एक सूत्र के अनुसार, 'विक्की ने फिल्म 'लव एंड वॉर' में अपनी भूमिका के लिए दो बार अपना बॉडी ट्रांसफॉर्मेशन किया है. 'लव एंड वॉर' की शूटिंग शुरू होने पर उन्होंने किरदार में ढलने के लिए लगभग 12 किलो वजन बढ़ाया. वहीं, फिल्म के क्लाइमेक्स की शूटिंग के लिए उन्होंने अपना लगभग 15 किलो वजन कम किया.'
पहले भी कर चुके बॉडी ट्रांसफॉर्मेंशन
यह पहली बार नहीं है जब विक्की कौशल ने अपनी किसी किरदार के लिए अपनी बॉडी का इतना बड़ा बॉडी ट्रांसफॉर्मेशन किया हो. विक्की कौशल ने 2025 की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'छावा' में छत्रपति संभाजी महाराज की भूमिका के लिए भी इसी तरह का हार्ड बॉडी ट्रांसफॉर्मेशन किया था.
कब रिलीज होगी फिल्म?
संजय लीला भंसाली की पीरियड ड्रामा फिल्म की कहानी रोमांस और एविएशन के इर्द-गिर्द बुनी गई है. इस फिल्म में विक्की कौशल के अलावा रणबीर कपूर और आलिया भट्ट भी लीड रोल में हैं. पहले इस फिल्म को क्रिसमस 2025 को रिलीज किया जाने वाला था. हालांकि, बाद में फिल्म को स्थगित कर दिया गया. इसके बाद मेकर्स ने घोषणा की कि फिल्म 'लव एंड वॉर' 21 जनवरी, 2027 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.