Friday, 23 October, 2026

---विज्ञापन---

Back

4 मिनट 47 सेकंड के इस गाने के लिए मेकर्स ने खर्च किए थे 7 करोड़ रूपये, यूट्यूब पर आते ही Song ने मचा दी थी तबाही

बॉलीवुड की सबसे पसंदीदा जोड़ियों मे शाहरुख खान और काजोल का नाम भी आता है. ये जोड़ी जब भी पर्दे पर आती है, तो इतिहास रच देती हैं. रोहित शेट्टी की फिल्म 'दिलवाले' का गाना 'गेरुआ' आज भी लोगों को खूब पसंद आता है. यह गाना आज भी अपनी खूबसूरती और शानदार लोकेशंस के लिए जाना जाता है. हालांकि फराह खान ने एक इंटरव्यू में बताया कि इस एक गाने को शूट करने के लिए मेकर्स ने लगभग 7 करोड़ रुपये खर्च किए थे. यह बजट इतना बड़ा है कि इसमें कई छोटी फिल्में भी बनकर तैयार हो सकती हैं.

बॉलीवुड की सबसे पसंदीदा जोड़ियों मे शाहरुख खान और काजोल का नाम भी आता है. ये जोड़ी जब भी पर्दे पर आती है, तो इतिहास रच देती हैं. रोहित शेट्टी की फिल्म 'दिलवाले' का गाना 'गेरुआ' आज भी लोगों को खूब पसंद आता है. यह गाना आज भी अपनी खूबसूरती और शानदार लोकेशंस के लिए जाना जाता है. हालांकि फराह खान ने एक इंटरव्यू में बताया कि इस एक गाने को शूट करने के लिए मेकर्स ने लगभग 7 करोड़ रुपये खर्च किए थे. यह बजट इतना बड़ा है कि इसमें कई छोटी फिल्में भी बनकर तैयार हो सकती हैं.

4 मिनट 47 सेकेंड का गाना- शाहरुख-काजोल का गाना 'गेरुआ' आज भी फैंस का पसंदीदा है, लेकिन इस गाने का बजट सुनकर आपके होश उड़ जाएंगे. 4 मिनट और 47 सेकेंड के इस गाने के लिए मेकर्स ने पानी की तरह पैसा बहाया था. इस गाने को बनाने में करीब 7 करोड़ रूपये का खर्चा आया था. हालांकि गाना इतना हिट हुआ कि लोग आज भी इस गाने को भूल नहीं पाए हैं. आइसलैंड की खतरनाक ठंड और बर्फीली वादियों में शूट किए गया ये गाना काफी हिट रहा है.

---Advertisement---

7 करोड़ का 'म्यूजिकल' बजट- आमतौर पर इतने बजट में एक पूरी फिल्म बन जाती है, लेकिन रोहित शेट्टी अपनी फिल्मों की भव्यता के लिए जाने जाते हैं. 'गेरुआ' की शूटिंग आइसलैंड की ऐसी जगहों पर हुई थी, जहां पहुंचा भी बहुत मुश्किल था. वहां की रसद (Logistics), क्रू का खर्च और उन अनोखी लोकेशंस पर शूटिंग की परमिशन लेने में ही करोड़ों रुपये खर्च हो गए.

लोकेशंस और कड़ाके की ठंड- गाने में दिखाई गई लोकेशंस जितनी खूबसूरत हैं, वहां शूटिंग करना उतना ही ज्यादा कठिन था. काजोल को पतली शिफॉन साड़ियों में कड़ाके की ठंड और बर्फीली हवाओं के बीच डांस करना पड़ा था. शाहरुख और काजोल को एक टूटे हुए विमान (Plane Crash Site) और बर्फीले पहाड़ों पर खड़ा करने के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे, जिसमें काफी पैसा और समय भी लगा.

---Advertisement---

विजुअल इफेक्ट्स और तकनीक- गाने की खूबसूरती को बढ़ाने के लिए केवल नेचुरल लोकेशंस ही नहीं, बल्कि बेहतरीन पोस्ट-प्रोडक्शन और तकनीक का भी सहारा लिया गया. फिल्म के दृश्यों में जिस तरह के जीवंत रंग और क्लैरिटी नजर आती है, उसके लिए काफी मेहनत के साथ काम किया था. यही कारण है कि 'गेरुआ' आज भी देखने में किसी पेंटिंग जैसा लगता है.

शाहरुख-काजोल का जादू- इतना बड़ा बजट और शानदार लोकेशंस के साथ ही गाने की असली जान शाहरुख और काजोल की केमिस्ट्री थी. दोनों की जबरदस्त एक्टिव और केमिस्ट्री ने काफी अच्छा आउटपुट दिया. वहीं 7 करोड़ का यह खर्च तब सफल हो गया, जब गाने ने यूट्यूब पर आते ही तहलका मचा दिया था.

---Advertisement---
First published on: Jan 09, 2026 06:46 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola
होम गैलरीज़ मनोरंजन tlbr_img4 वीडियो