---विज्ञापन---
शाहरुख खान की इस हसीना को मिली थीं रेप की धमकियां, लोगों ने दाऊद की मिस्ट्रेस कहकर किया ट्रोल
शाहरुख खान बॉलीवुड के बेहतरीन अभिनेताओं में से एक हैं. उन्होंने अपने करियर में कई एक्ट्रेसेस के साथ काम किया है. आज हम उनके करियर के शुरुआती दौर में उनके साथ फिल्म कर चुकी एक अभिनेत्री के बारे में बात करेंगे. इस अभिनेत्री को एक समय सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा था. इतना ही नहीं, उन्हें रेप और जान से मारने की धमकियां भी मिली थीं. साथ ही, कुछ लोगों ने उन्हें 'दाऊद की मिस्ट्रेस' तक कह दिया था. आइए जानते हैं पूरा मामला.
सुचित्रा कृष्णमूर्ति
दरअसल, हम जिस एक्ट्रेस की बात कर रहे हैं, वह साल 1994 में रिलीज हुई फिल्म 'कभी हां कभी ना' में नजर आई थीं. यह एक्ट्रेस कोई और नहीं, बल्कि सुचित्रा कृष्णमूर्ति हैं. हाल ही में एक पॉडकास्ट के दौरान उन्होंने अपनी जिंदगी से जुड़े कुछ ऐसे अनुभव साझा किए, जिन्होंने उन्हें काफी परेशान किया था.
सुचित्रा कृष्णमूर्ति को मिली थी रेप की धमकियां
हिंदी रश के साथ खास बातचीत में सुचित्रा ने ट्रोलिंग पर खुलकर बात की. उन्होंने बताया कि एक समय उन्हें एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर काफी ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा था. हालांकि, अब उन्होंने इस प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल करना लगभग बंद कर दिया है. उन्होंने कहा, "क्या-क्या नाम बुलाए मेरे. बाप रे। दाऊद की मिस्ट्रेस, भारत छोड़ो... मुझे रेप की धमकियां मिलीं, जान से मारने की धमकियां मिलीं. मैंने हमेशा अपनी बातें खुलकर रखी हैं, लेकिन अब मैं इन सबका तनाव नहीं लेना चाहती."
सुचित्रा कृष्णमूर्ति ने ट्रोलिंग पर कही ये बात
सुचित्रा ने आगे कहा कि चाहे वह खुद को कितना भी शांत रखें या संत समझें, लेकिन उनके भीतर का एक्टिविज्म कभी खत्म नहीं होता. अगर आधी रात को भी उनके मन में कोई विचार आता है, तो वह उसे एक्स पर पोस्ट कर देती हैं. उन्होंने यह भी कहा कि अब उन्हें ट्रोलिंग से कोई फर्क नहीं पड़ता. उनके मुताबिक, जिस तरह उन्हें अपनी राय रखने का अधिकार है, उसी तरह ट्रोल्स भी अपनी राय रखने के लिए स्वतंत्र हैं.
सुचित्रा कृष्णमूर्ति ने दाऊद की मिस्ट्रेस पर दिया जवाब
इस दौरान सुचित्रा ने 'दाऊद की मिस्ट्रेस' कहे जाने पर भी बात की. उन्होंने बताया कि अजान को लेकर किए गए एक ट्वीट के बाद लोगों ने उन्हें इस तरह के कमेंट किए थे. इसके अलावा, उन्होंने भगवान राम पर एक व्लॉग भी बनाया था, जिस पर उन्हें काफी आलोचना का सामना करना पड़ा. यहां तक कि कुछ लोगों ने उन्हें भारत छोड़कर पाकिस्तान जाने तक की सलाह दी.
सुचित्रा कृष्णमूर्ति की फिल्में
अगर उनके करियर की बात करें तो सुचित्रा बॉलीवुड की चुनिंदा फिल्मों में नजर आई हैं. 'कभी हाँ कभी ना' के अलावा उन्होंने 'ODD Couple', 'Romeo Akbar Walter', 'My Wife's Murder' और 'राम गोपाल वर्मा की आग' जैसी फिल्मों में काम किया है. हालांकि, वह लंबे समय से फिल्म इंडस्ट्री से दूर हैं. इसके बावजूद वह सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं और अक्सर इंस्टाग्राम पर अपने पोस्ट शेयर करती रहती हैं.
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.