---विज्ञापन---
लौट रहा है क्राइम-थ्रिलर का किंग! Asur 3 पर आया बड़ा अपडेट, अब और भी खतरनाक होगा खेल
Asur Season 3 Update: एक्टर अरशद वारसी और बरुण सोबती की सुपरहिट साइकॉलोजिकल थ्रिलर सीरीज 'असुर' के तीसरे सीजन को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है.
Asur Season 3 Update: बॉलीवुड एक्टर अरशद वारसी और बरुण सोबती की मोस्ट पॉपुलर क्राइम थ्रिलर सीरीज 'असुर' के तीसरे सीजन को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है. क्राइम और साइकॉलोजिकल थ्रिलर जॉनर की किंग कही जाने वाली सीरीज 'असुर' के अब तक 2 सीजन आए हैं, जिन्हें लोगों ने काफी पसंद किया. दूसरे सीजन के बाद से ही लोग इसके तीसरे सीजन के आने का इंतजार कर रहे थे, जो अब जल्द ही खत्म होने वाला है. दरअसल, हाल ही में 'असुर 3' को लेकर एक बड़ा अपडेट आया है. जिसके अनुसार सीरीज के तीसरे सीजन की शूटिंग इसी साल शुरू की जाएगी.
'असुर 3' की शूटिंग...
पिंकविला के अनुसार, गौरव शुक्ला के डायरेक्शन बनने वाली क्राइम थ्रिलर सीरीज 'असुर 3' की शूटिंग अगले महीने सितंबर में शुरू होने वाली है. जानकारी के मुताबिक, फ्रैंचाइजी का तीसरा सीजन पहले के 2 सीजन के मुकाबले और ज्यादा खतरनाक और डार्क होने वाला है.
एक नए चेप्टर...
असुर के मेकर्स सीरीज कहानी को एक नए चेप्टर के साथ आगे बढ़ाने के लिए तैयार हैं. वेब सीरीज के तीसरे सीजन में भी अरशद वारसी और बरुण सोबती लीड रोल में होंगे. इसके अलावा, धनंजय राजपूत और निखिल नायर के किरदार इस फ्रैंचाइज का अभिन्न अंग बन चुके हैं. अब ये देखना दिलचस्प होगा कि फैंस को आगे क्या देखने को मिलेगा.
नए किरदार की होगी एंट्री
एक सूत्र ने बताया, 'तीसरे सीजन की स्क्रिप्ट फाइनल हो चुकी है और टीम सितंबर में शूटिंग शुरू करने की तैयारी में है. एक्ट्रेस श्वेता बसु प्रसाद कास्ट में शामिल हो रही हैं. वहीं गौरव शुक्ला इस सीजन को डायरेक्ट करेंगे.' इसके साथ ही ये भी बताया जा रहा है अभी इसकी कास्ट को फाइनल टच दिया जा रहा है. और असुर के फैंस आने वाले दिनों में कई रोमांचक अपडेट की उम्मीद कर सकते हैं.
और भी खतरनाक होगा खेल
वैसे, श्वेता बसु प्रसाद की कास्टिंग से लेकर उनके किरदार की जानकारी गुप्त रखा जा रहा है, लेकिन उनके शामिल होने से थ्रिलर में एक नया आयाम जुड़ने की उम्मीद की जा रही है. 'असुर 3' भी जियोहॉटस्टार पर स्ट्रीम होगी.
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.