Ohh My Dog Box Office Collection Day 5: 7 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज पंकज त्रिपाठी स्टारर फिल्म ओह माय डॉग (Ohh My Dog) ने बॉक्स ऑफिस पर 5 दिन पूरे कर लिए हैं. बहुत ही कम स्क्रीन्स पर रिलीज हुई ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन करती नजर आ रही है.
‘ओह माय डॉग’ का कलेक्शन
रिलीज के पहले दिन, फिल्म ने 0.90 करोड़ रुपये से अपना खता खोला, जिसके बाद दूसरे दिन इसने 1.10 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया और तीसरे दिन 1.25 का जबरदस्त कलेक्शन करते हुए पहले वीकेंड पर शानदार कमाई की. वहीं मंडे यानी चौथे दिन फिल्म ने 25 लाख की कमाई तय की.

पांचवें दिन की कमाई
अब बात करें पांचवें दिन की तो अबतक तक, ‘ओह माय डॉग’ (Ohh My Dog) ने अपने 640 शो से पांचवें दिन 23 लाख की नेट कमाई की है. इससे भारत में फिल्म का टोटल ग्रॉस कलेक्शन ₹4.47 करोड़ और टोटल नेट कलेक्शन ₹3.73 करोड़ हो गया है. हालांकि अभी फाइनल रिपोर्ट आनी बाकी है.
फिल्म के बारे में
बात करें फिल्म की तो, अमित राय के निर्देशन में बनी फिल्म ‘ओह माय डॉग’ दो डॉग्स की पैरेलल कहानी है, जिसमें असम में अपू नाम का एक छोटा लड़का अपने खोए हुए पिल्ले ‘मोमो’ को ढूंढ रहा है, और दूसरी तरफ ऑस्कर नाम का एक वफादार कुत्ता अपने इंसानी दोस्त ‘प्रिंस’ को खोजने निकला है, जिसे पटना से अगवा कर लिया गया था. दोनों की इमोशनल कहानी दर्शकों को बेहद पसंद आ रही है.
फिल्म को राजेश भारद्वाज, अमित राय और सना वारसी ने प्रोड्यूस किया है. इसमें पंकज त्रिपाठी, राजेश कुमार, गीता अग्रवाल शर्मा, पवन मल्होत्रा और श्रीधर दुबे लीड रोल में हैं. ये फिल्म 7 अगस्त 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है. लिमिटेड स्क्रीन्स पर रिलीज होने के बावजूद फिल्म अच्छा प्रदर्शन कर रही है.