Junior NTR Health Update: साउथ सुपरस्टार जूनियर एनटीआर इन दिनों अपनी तबियत को लेकर सुर्खियों में हैं. हाल ही में फिल्म की शूटिंग के दौरान एक्टर को कंधे में गंभीर चोट लग गई, जिसके बाद उन्हें मेडिकल जांच के लिए ले जाया गया. वहीं अब एक्टर की सर्जरी होनी है. कल यानी 12 अगस्त को एनटीआर के कंधे की सर्जरी हैदराबाद के किम्स अस्पताल में होगी.
#NTR to undergo right shoulder surgery tomorrow at KIMS Hospital, Hyderabad. A team of medical experts to perform this delicate surgery.
— Sandeep Athreya (@SandeepAatreya) August 11, 2026
Wishing a speedy recovery @tarak9999 #Dragon #JrNTR pic.twitter.com/1XqCdL36hU
कल हैदराबाद में होगी सर्जरी
एनटीआर की टीम ने X पर अपने आधिकारिक बयान में कहा, ‘एनटीआर की कंधे की सर्जरी कल हैदराबाद के किम्स अस्पताल में होगी. कंधे की चोट की मेडिकल जांच के बाद सर्जरी तय की गई है. डॉक्टरों की टीम एनटीआर की जल्द और अच्छी रिकवरी के लिए काम कर रही है. सर्जरी के बाद उनकी प्रोग्रेस के बारे में अपडेट दिया जाएगा. आपकी समझ और लगातार मिल रहे सपोर्ट के लिए धन्यवाद.’
डॉक्टर ने दी आराम करने की सलाह
बता दें इससे पहले जूनियर एनटीआर की टीम ने एक बयान जारी कर कहा था, ‘हमें यह बताते हुए दुख हो रहा है कि मिस्टर एनटीआर के कंधे में चोट लग गई है. पूरी मेडिकल जांच के बाद, डॉ. जे. मधुसूदन राव और डॉ. आर.ए. पूर्णचंद्र तेजस्वी की अगुवाई वाली डॉक्टरों की टीम ने उन्हें छह से आठ हफ्ते तक पूरी तरह आराम करने की सलाह दी है. जिससे वह पूरी तरह ठीक हो सकें.’
फैंस से प्राइवेसी की अपील
एनटीआर के फैंस लगातार उनके बिल्कुल ठीक होने की कामना कर रहे हैं. टीम ने इस मुश्किल समय में फैंस, शुभचिंतकों और मीडिया की चिंता, समझ और लगातार मिल रहे सपोर्ट के लिए आभार जताया है. साथ ही फैंस और शुभचिंतकों से अपील की गई है कि सर्जरी और रिकवरी के दौरान उनकी प्राइवेसी का सम्मान करें.
इस फिल्म में नजर आएंगे ‘एनटीआर’
NTR साल 2027 में आने वाली फिल्म ‘ड्रैगन’ में दिखेंगे. फिलहाल इस फिल्म की शूटिंग चल रही है. फिल्म में अनिल कपूर, रुक्मणि वसंत, बिजु मेनन जैसे बड़े स्टार्स शामिल हैं. इसे प्रशांत नील डायरेक्ट कर रहे हैं.