Saturday, 27 April, 2024

---विज्ञापन---

Mouni Roy: लाल साड़ी में मौनी रॉय ने दिखाईं कातिलाना अदाएं, फ्लॉन्ट की अपनी पतली कमरिया

Mouni Roy Red Saree Look: बॉलीवुड और टीवी की खूबसूरत एक्ट्रेस मौनी रॉय (Mouni Roy) शादी के बाद लगातार चर्चा में हैं। सोशल मीडिया पर आए दिन अपना जलवा बिखेर रही हैं। उनकी अदाओं पर दुनियाभर के लोग फिदा रहते हैं।     और पढ़िए –पिंक सूट और चेहरे की स्माइल से हिना खान ने […]

Mouni Roy Red Saree Look: बॉलीवुड और टीवी की खूबसूरत एक्ट्रेस मौनी रॉय (Mouni Roy) शादी के बाद लगातार चर्चा में हैं। सोशल मीडिया पर आए दिन अपना जलवा बिखेर रही हैं। उनकी अदाओं पर दुनियाभर के लोग फिदा रहते हैं।

 

 

और पढ़िए –पिंक सूट और चेहरे की स्माइल से हिना खान ने चुराया फैंस का दिल

 

अब एक फिर मौनी रॉय के नए लुक ने फैंस को दीवाना बना दिया है। मौनी ने अपने लेटेस्ट फोटोशूट की झलक शेयर की है। इन तस्वीरों में अदाकारा सुर्ख लाल रंग की साड़ी में नजर आ रही हैं। लोग उनके इस अंदाज से नजरें नहीं हटा पा रहे हैं।

मौनी ने फुल स्लीव्स डीपनेक ब्लाउज पहना हुआ है। इस ट्रेडिशनल लुक को कंप्लीट करने के लिए मौनी रॉय ने स्मोकी मेकअप किया है और बालों को कर्ल कर खुला छोड़ा हुआ है।

इसके साथ मौनी ने कानों में बड़े इयररिंग्स पहने हुए हैं। यहां एक्ट्रेस कैमरे के सामने अलग-अलग दिलकश अदाएं दिखा रही हैं।

इस बात में कोई दोराय नहीं है कि मौनी ट्रेडिशनल हो या वेस्टर्न हर लुक में खूबसूरत लगती हैं। उनकी ये कातिलाना अदाएं किसी को भी मदहोश करने के लिए काफी हैं।

आपको बता दें कि टीवी पर नागिन सीरियल से मशहूर होने वाली मौनी रॉय गोल्ड और मेड इन चाइना जैसी कई फिल्मों में भी नज़र आचुकी हैं।

मौनी रॉय के वर्क फ्रंट की बात करें तो पिछले लंबे वक्त से वह फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ को लेकर सुर्खियां बटोर रही हैं। इसके बाद वह सिंहली फिल्म ‘माया जाला’ में भी दिखेंगी। इस फिल्म से वह सिंहला इंडस्ट्री में डेब्यू करने जा रही हैं।

और पढ़िए –  फोटो गैलरी से जुड़ी ख़बरें

 

Click Here –  News 24 APP अभी download करें

 

 

 

First published on: Jul 13, 2022 02:26 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.