Wednesday, 24 June, 2026

---विज्ञापन---

Back

The Traitors में फुस्सी बम निकले ये 5 स्टार्स, नाम बड़े और दर्शन छोटे

The Traitors: इस समय हर किसी की जुबान पर पर एक ही नाम है और वो नाम करण जौहर के नए शो ‘द ट्रेटर्स’ का है, जिसका कॉन्सेप्ट लोगों को अच्छा लगा है। मगर ‘द ट्रेटर्स’ में 5 ऐसे स्टार्स हैं, जो बिल्कुल फुस्सी बम निकल गए हैं।

---विज्ञापन---

The Traitors
‘द ट्रेटर्स’ (Image Credit: Instagram)

The Traitors: अमेजन प्राइम वीडियो पर नया रियलिटी शो ‘द ट्रेटर्स’ ने आते ही लोगों को इंप्रेस कर दिया है। ‘द ट्रेटर्स’ को फिल्ममेकर करण जौहर होस्ट कर रहे हैं और उनका अलग अंदाज दर्शकों को देखने को मिल रहा है। अभी तक शो के तीन एपिसोड आ चुके है, जिसमें शो से 4 कंटेस्टेंट आउट भी हो गए हैं। शो में टीवी, फिल्म और सोशल मीडिया की दुनिया के कई नामी चेहरों ने हिस्सा लिया है। जहां सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर्स शो चमक रहे हैं, तो वहीं, कुछ फेमस स्टार्स शो में कुछ खास करते नजर नहीं आ रहे हैं। आइए आपको ऐसे 5 स्टार्स के बारे में बताते हैं,जिनके ‘द ट्रेटर्स’ में आने को लेकर दर्शक बहुत एक्साइटेड थे, लेकिन अब शो में ये पांचों एकदम फुस्सी बम साबित हुए हैं।

यह भी पढ़ें: पूर्व पति Sunjay Kapur को आखिरी विदाई देंगी karishma kapoor, अंतिम संस्कार के लिए करीना-सैफ भी निकले

---विज्ञापन---

सुधांशु पांडे

‘अनुपमा’ में वनराज के रोल से घर-घर में फेमस होने वाली एक्टर सुधांशु पांडे भी इस शो में नजर आ रहे हैं, जिनसे लोगों को काफी उम्मीदें थीं। मगर ‘द ट्रेटर्स’ में वो गेम को उस तरह से नहीं खेल रहे हैं, जैसी उनसे उम्मीदें थी। ‘द ट्रेटर्स’ में सुधांशु बाकी कंटेस्टेंट्स के बीच में कहीं खो से गए हैं, वो अपनी बात भी दमदार तरीके से नहीं रख पा रहे हैं।

---विज्ञापन---

जन्नत जुबैर

जन्नत जुबैर का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है क्योंकि टीवी एक्ट्रेस और सोशल मीडिया स्टार होने के नाते जन्नत की तगड़ी फैन फॉलोइंग है। इसी वजह से उनको शो में लाया गया है, लेकिन जन्नत का गेम लोगों को देखने को ही नहीं मिल रहा है। जन्नत जुबैर से अच्छा बाकी कंटेस्टेंट्स कर रहे हैं।

---विज्ञापन---

अंशुला कपूर

अंशुला कपूर, जो अर्जुन कपूर की बहन हैं, वो पहली बार किसी रियलिटी शो का हिस्सा बनी हैं। मगर शो में अंशुला अपनी चाची महीप पर शक करने के अलावा कुछ करती दिखाई नहीं दे रही हैं। अंशुला कपूर को कपूर खानदान की वजह से हर कोई जानता है, लेकिन शो में वो वैसा कुछ नहीं कर रही हैं, जिसकी उनसे उम्मीद थी।

---विज्ञापन---

आशीष विद्यार्थी

चौथा नाम दिग्गज एक्टर आशीष विद्यार्थी का है, जो फिल्मों से लेकर टीवी इंडस्ट्री में अपनी दमदार एक्टिंग का लोहा मनवा चुके हैं। आशीष अब सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएक्टर बन गए हैं। इतने दिग्गज एक्टर होने के बाद शो में वो सिर्फ लेटे रहते हैं। आशीष ना तो गेम में अपनी राय रखते हैं और ना ही कुछ खास करते हैं।

---विज्ञापन---

जैस्मीन भसीन 

बिग बॉस 14 और खतरों के खिलाड़ी का हिस्सा रह चुकीं मशहूर टीवी एक्ट्रेस जैस्मीन भसीन का नाम भी इस लिस्ट में शुमार है।बिग बॉस जैसे शो में रह चुकीं जैस्मीन ‘द ट्रेटर्स’ में उस तरह का गेम नहीं खेल पा रही हैं। जैस्मीन को लोगों ने सिर्फ तीसरे एपिसोड में देखा था, उससे पहले उनकी मौजूदगी ना के बराबर दिखी।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: Abhishek Bachchan ने खोला ‘लापता’ पोस्ट का राज, बोले- ‘कभी-कभी खो जाना…’

First published on: Jun 19, 2025 01:43 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola