Thursday, 20 August, 2026

---विज्ञापन---

Back

The Traitors 2 में मल्लिका शेरावत और शालिनी पासी के बीच छिड़ी जंग, फेक ड्रेस और फेक एक्टिंग के बयान पर हुई भिड़ंत

करण जौहर के रियलिटी शो The Traitors में गेम के साथ-साथ कंटेस्टेंट्स के बीच विवाद भी बढ़ता जा रहा है. हालिया एपिसोड में मल्लिका शेरावत और शालिनी पासी के बीच जुबानी जंग देखने को मिली.

Mallika Sherawat-Shalini Passi
Mallika Sherawat-Shalini Passi

करण जौहर के रियलिटी शो ‘द ट्रेटर्स’ में हर दूसरे दिन ड्रामा देखने को मिल रहा है. एक ओर इनोसेंट कंटेस्टेंट्स ट्रेटर्स को पकड़ने की पूरी कोशिश कर रहे हैं, तो वहीं दूसरी ओर शो में मल्लिका शेरावत और शालिनी पासी के बीच भिड़ंत हो गई है. दोनों के बीच अब वॉर शुरू हो गया है और वे लगातार एक-दूसरे को लेकर बयान दे रही हैं.

शालिनी ने हाल ही में मल्लिका के डिजाइनर कपड़ों को नकली बताया था, जिसके बाद मल्लिका चिढ़ गईं और उन्होंने शालिनी को जमकर सुनाया। इसके जवाब में मल्लिका ने भी शालिनी की एक्टिंग को फेक बताया.

---विज्ञापन---

दरअसल, शो के हालिया एपिसोड में क्रिस्टल डिसूजा, शाहनील गिल और कुल्लू को एक टास्क दिया गया था, जिसमें उन्हें चार इनोसेंट खिलाड़ियों के नाम फांसी के फंदे पर लगाने थे. इनमें से एक नाम शालिनी पासी का भी था.

मल्लिका ने शालिनी की एक्टिंग को बताया फेक

वहीं, रणवीर बरार के शो से बाहर होने के बाद शालिनी ने अन्य कंटेस्टेंट्स से अपनी स्थिति के बारे में बात की. उन्होंने बताया कि वह काफी डरी हुई थीं. लेकिन मल्लिका ने इस बार शालिनी की बातों को सुनने के बाद मजेदार कमेंट किया. उन्होंने कहा कि वह भले ही डरी हुई हैं, लेकिन चीजों को बढ़ा-चढ़ाकर बता रही हैं. उन्हें शालिनी की एक्टिंग फेक लग रही है.

---विज्ञापन---

शालिनी ने मल्लिका की ड्रेस को कहा था फेक

बता दें कि इससे पिछले एपिसोड में शालिनी पासी ने मल्लिका शेरावत की Dolce & Gabbana की ड्रेस को फेक बताया था. शालिनी ने मल्लिका के कपड़ों और लग्जरी ब्रांड पर सवाल उठाते हुए कहा था, “नकली और फर्स्ट कॉपी है. मैं 17-18 की उम्र से ये सब पहनती आ रही हूं, इनकी ड्रेस नकली है.” इसके बाद सोशल मीडिया पर भी काफी बवाल मचा था.

वहीं, इसके बाद से ही शो में शालिनी और मल्लिका के बीच लगातार बहस देखने को मिल रही है. एक ओर जहां मल्लिका शेरावत बिंदास होकर सभी कंटेस्टेंट्स को बेबाकी से जवाब देती नजर आती हैं, वहीं दूसरी ओर शालिनी भी शो में काफी चिल्ड नजर आती हैं.

---विज्ञापन---

शो से इन कंटेस्टेंट की हो चुकी है छुट्टी

वहीं, ‘द ट्रेटर्स’ के हालिया एपिसोड में तीन कंटेस्टेंट्स की छुट्टी हो गई है. इस शो से रणवीर बराड़, अभिषेक मल्हान और पारुल गुलाटी को बाहर कर दिया गया है. इससे पहले मुनव्वर फारूकी और दिलीप ताहिल भी बाहर हो गए थे. हालांकि, दिलीप ताहिल ने शो में वाइल्ड कार्ड के तौर पर वापसी की है. इसके अलावा, हरमन सिंघा और कुल्लू जैसे ट्रेटर्स को शो के अन्य कंटेस्टेंट्स पकड़ चुके हैं.

यह भी पढ़ें- The Traitors 2 में डबल एविक्शन का झटका! अभिषेक मल्हान और रणवीर बरार हुए बाहर, पारुल गुलाटी का बुरा हाल

---विज्ञापन---
First published on: Aug 20, 2026 03:38 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola