Thursday, 20 August, 2026

---विज्ञापन---

Back

Mouni Roy पर दांव लगाने के लिये तैयार Bigg Boss 20 मेकर्स, देंगे मुंहमांगी फीस। खुलेगा-तलाक का राज़?

रिएलिटी शो Bigg Boss 20 को लेकर फैंस की एक्साइटमेंट लगातार बढ़ती जा रही है। करण-अर्जुन थीम पर आधारित इस सीजन में डबल विश का ट्विस्ट और जबरदस्त एंटरटेनमेंट देखने को मिलेगा। शो के प्रोमो पहले ही दर्शकों का ध्यान खींच चुके हैं और अब कंटेस्टेंट्स के नामों को लेकर भी लगातार खबरें सामने आ रही हैं।

Edited By : pooja.rajput | Updated: Aug 20, 2026 17:14
Share :
Mouni Roy

रिएलिटी शो Bigg Boss 20 को लेकर फैंस की एक्साइटमेंट लगातार बढ़ती जा रही है। करण-अर्जुन थीम पर आधारित इस सीजन में डबल विश का ट्विस्ट और जबरदस्त एंटरटेनमेंट देखने को मिलेगा। शो के प्रोमो पहले ही दर्शकों का ध्यान खींच चुके हैं और अब कंटेस्टेंट्स के नामों को लेकर भी लगातार खबरें सामने आ रही हैं। लेटेस्ट मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मेकर्स टीवी की ओरिजिनल नागिन यानी मौनी रॉय को शो का हिस्सा बनाने की कोशिश कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि मेकर्स ने एक्ट्रेस को Bigg Boss 20 के लिए अप्रोच किया है और उन्हें लाने के लिए बड़ी रकम ऑफर करने को भी तैयार हैं। हालांकि, ये बातचीत अभी शुरुआती दौर में है और मौनी की तरफ से शो में शामिल होने को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। मेकर्स पूरी कोशिश कर रहे हैं कि मौनी इस सीजन का हिस्सा बनें। अगर मौनी शो में एंट्री करती हैं, तो वह Bigg Boss की सबसे महंगी कंटेस्टेंट्स में शामिल हो सकती हैं। वहीं, उनकी पर्सनल लाइफ को लेकर भी कई सवाल उठ सकते हैं। कुछ समय पहले मौनी रॉय अपनी शादीशुदा जिंदगी को लेकर सुर्खियों में थीं। उन्होंने पति सूरज नांबियार से अलगाव की खबरों पर सोशल मीडिया के जरिए प्रतिक्रिया दी थी और प्राइवेसी की मांग की थी। अब सवाल यही है कि क्या मौनी Bigg Boss 20 का ऑफर स्वीकार करेंगी

First published on: Aug 20, 2026 05:13 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola