Tuesday, 29 September, 2026

---विज्ञापन---

Back

Rise & Fall 2: ‘भाई, ये दोगलापन है…’ कहते ही शहजाद पूनावाला की पिटाई, हाथापाई के बाद सिवेट तोमर OUT?

Rise & Fall 2: रिएलिटी शो 'राइज एंड फॉल सीजन 2' के नए प्रोमो में शहजाद पूनावाला और सिवेट तोमर के बीच जबरदस्त तू-तू मैं-मैं होती दिखाई दे रही है.

Rise & Fall 2: प्राइम वीडियो का हिट और पॉपुलर रिएलिटी शो ‘राइज एंड फॉल सीजन 2’ शुरुआत के साथ ही सुर्खियों में छा गया है. शो के कंटेस्टेंट्स ने लॉन्च पर भी एक से बढ़कर एक खुलासे किए, जिसने खबरों की सुर्खियों में अपनी जगह बनाई. इसी बीच मेकर्स ने नए एपिसोड का एक प्रोमो रिलीज किया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस नए प्रोमो में शहजाद पूनावाला और सिवेट तोमर के बीच जबरदस्त तू-तू मैं-मैं होती दिखाई दे रही है, जो देखते ही देखते हाथापाई में बदल जाती है. इसी बीच खबर आ रही है कि सिवेट शो से बाहर होने वाले हैं. चलिए आपको पूरा माजरा समझाते हैं.

आंख बंद करके…

वायरल हो रहे नए प्रोमो में दिखाया गया है कि पेंटहाउस में मौजूद कंटेस्टेंट्स से पूछा जाता है कि वे अपने बीच के किस कंटेस्टेंट को विनर बनने के काबिल नहीं समझते हैं. इस पर शहजाद पूनावाला ने सिवेट का नाम लिया और कहा कि वह करण पटेल की हर बात पर आंख बंद करके भरोसा कर लेते हैं. यह बात सिवेट को पसंद नहीं आई और उन्होंने शहजाद पर स्वरा भास्कर के खिलाफ खड़े होने के लिए उनका सपोर्ट मांगने का आरोप लगाया. इस दौरान सिवेट ने शहजाद को ‘सर्वेंट’ तक कह दिया.

---विज्ञापन---

सिवेट ने गुस्से में…

शहजाद और सिवेट का ये झगड़ा तब और बढ़ गया, जब शहजाद ने कहा, ‘सिवेट ने कहा था कि जब तक स्वरा पद्मावत के जौहर वाले सीन पर किए अपने कमेंट के लिए माफी नहीं मांगती, तब तक वह उससे बात नहीं करेगा. अब देखो, ये उसी स्वरा का साथ दे रहा है. ये है इनका गठबंधन. वही मुझे लेक्चर दे रहा है. भाई, ये दोगलापन है.’ ये बात सुनने के बाद सिवेट अपना आपा खो बैठे और गुस्से में शहजाद से भिड़ गए. इस बीच स्वरा सिवेट से कहती हैं, ‘उसे मत मारो.’ हालांकि, प्रोमो में यह साफ तौर पर दिखाई दे रहा है कि सिवेट ने शहजाद को पीटा है. स्वरा के बयान से ऐसा लग रहा है कि सिवेट ने गुस्से में शहजाद पर हाथ उठा दिया.

सिवेट को शो से निकाला?

प्रोमो के वायरल होने के बाद इंटरनेट पर इस घटना की खूब चर्चा हो रही है. कई खबरों में दावा किया गया है कि घर में मारपीट करने की वजह से सिवेट को शो से निकाल दिया गया है. हालांकि, इसको लेकर अभी तक कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है.

First published on: Sep 28, 2026 03:12 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola